फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: पहले ही मैच में सफल हुए टीम इंडिया के ये 5 हथियार, चैंपियन बनाने में आएंगे काम

Thu, 06 Jun 2019 11:45 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
राजीव राय, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Five strong point in favour of team india after match against south africa in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

12वें वर्ल्ड कप के शुरू होने के सातवें दिन भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हुआ जब टीम इंडिया ने अपना पहला मैच खेला। साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के मैच के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया।



लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत भी की और दक्षिण अफ्रीका को हर क्षेत्र में मात देते हुए पहला मैच अपने नाम किया। मैच में कुछ बातें टीम इंडिया के पक्ष में और अच्छी रहीं तो आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
 

Five strong point in favour of team india after match against south africa in world cup 2019
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

भुवी-बुमराह की जोड़ी:
टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर और बुमराह की जोड़ी ने एक बार फिर से गेंदबाजी का भार संभाला। दोनों ने नई गेंद से दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को खूब छकाया। बढ़िया स्विंग और उछाल के साथ दोनों ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। बुमराह ने चौथे और छठे ओवर में ही भारत को अमला और डीकॉक के रूप में दो बड़ी सफलताएं दिलाई।

हालांकि भुवनेश्वर शुरू में विकेट निकालने में असफल रहे लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। भुवी ने 10 ओवर 44 रन देकर 2 विकेट झटके तो वहीं बुमराह ने भी 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट निकाले।

 दोनों की जोड़ी ने 20 ओवर की गेंदबाजी में 79 रन देकर 4 विकेट झटके।

Five strong point in favour of team india after match against south africa in world cup 2019
kuldeep chahal

कुलचा की जुगलबंदी:
कुलचा के नाम से मशहूर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही अपने रंग में दिखे। विराट ने पहले ही मैच में भरोसा जताते हुए दोनों गेंदबाजों को मौका दिया। वहीं दोनों ने अपनी छवि के अनुरूप ही प्रदर्शन किया और विपक्षी बल्लेबाजों को खूब छकाया। युजवेंद्र चहल ने जहां 10 ओवर की गेंदबाजी में 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप भी 10 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे।

कुल मिलाकर दोनों ने 20 ओवर की गेंदबाजी में 97 रन देकर 5 विकेट निकाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five strong point in favour of team india after match against south africa in world cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी
अभ्यास मैचों में निराशाजनक फॉर्म में रहे रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआत में थोड़ा परेशान दिखे। लेकिन उन्होंने अपने स्वभाव से अलग मैदान पर समय दिया और सूझबूझ के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने अपनी शैली से अलग हटकर संभलकर बल्लेबाजी की और 128 गेंदों में शतक जड़ा। रोहित ने 144 गेंदों में 122 रन की नाबाद पारी खेली और मैच खत्म होने तक मैदान पर टिके रहे।

विज्ञापन
Five strong point in favour of team india after match against south africa in world cup 2019
कोएल राहुल-एसएस धोनी - फोटो : social Media

राहुल-धोनी की बल्लेबाजी:
मध्यक्रम में केएल राहुल और धोनी ने मुश्किल में फंसी टीम को उबारा और महत्वपूर्ण साझेदारियों को अंजाम दिया। 54 रन पर कप्तान कोहली का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने पिच पर समय दिया और रोहित के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। केएल राहुल ने 42 गेंदों में 26 रन बनाए और रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े।

वहीं धोनी ने भी रोहित के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की। धोनी 46 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed