Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 Asia Cup hero Mohit Ulva joins Saurashtra squad for Syed Mushtaq Ali Trophy all you need to know

मोहित उल्वा की सौराष्ट्र की टीम में एंट्री: सैयद मुश्ताक अली में दिखाएंगे दम, अंडर-19 एशिया कप के रहे हीरो

Mon, 16 Nov 2026 04:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 49 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने वाले युवा ऑलराउंडर मोहित उल्वा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र की सीनियर टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में शतक लगाने वाले अर्जुन राजपूत को पंजाब की टीम में जगह मिली है। दोनों टीमें एलीट ग्रुप बी में शामिल हैं।

विज्ञापन
U19 Asia Cup hero Mohit Ulva joins Saurashtra squad for Syed Mushtaq Ali Trophy all you need to know
मोहित उल्वा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाने वाले युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहित उल्वा को बड़ा इनाम मिला है। खिताबी मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले मोहित को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए सौराष्ट्र की सीनियर पुरुष टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एससीए ने क्या कहा?
  • सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन ने बताया कि मोहित उल्वा इंदौर में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ गए हैं।
  • एससीए की ओर से साझा की गई तस्वीर में मोहित कप्तान जयदेव उनादकट, हेड कोच नीरज ओदेदरा और कोच शेल्डन जैक्सन के साथ नजर आए। हालांकि, सोमवार को इंदौर के द डेली कॉलेज ग्राउंड पर हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली। 
  • सौराष्ट्र को एलीट ग्रुप बी में अभी अपने कुछ और लीग मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मोहित को आगामी मैचों में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह सीनियर पुरुष टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

U19 Asia Cup hero Mohit Ulva joins Saurashtra squad for Syed Mushtaq Ali Trophy all you need to know
मोहित उल्वा - फोटो : BCCI Twitter
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेली थी यादगार पारी
मोहित उल्वा को सौराष्ट्र की सीनियर टीम में जगह उनके उस शानदार प्रदर्शन के बाद मिली है, जिसने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मस्कट के पास अल अमीरात स्थित मिनिस्ट्री टर्फ ग्राउंड-2 पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान ने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। ऐसे समय में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित ने नाबाद 49 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया।

उन्होंने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 188 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मुकाबले की आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। मोहित ने मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया और भारत को खिताब दिला दिया। मोहित ने मनल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद आखिरी बल्लेबाज चिगुरपति वेंकटा के साथ मिलकर 16 गेंदों में नाबाद 30 रन जोड़े। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अर्जुन राजपूत को भी पंजाब की टीम में मिली जगह
इस बीच, अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक अन्य युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत को लेकर भी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के लीग चरण में शतक जड़ने वाले अर्जुन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया है। सौराष्ट्र और पंजाब, दोनों को इस घरेलू टी20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। पंजाब की टीम 2023-24 सीजन में इस टूर्नामेंट की चैंपियन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed