Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 Asia Cup Shoaib Akhtar reaction about the aggressive celebrations by Indian players

अंडर-19 एशिया कप: भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न पर क्या बोले शोएब अख्तर? पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर दी बधाई

Mon, 16 Nov 2026 02:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर अब शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था जिस पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Under-19 Asia Cup Shoaib Akhtar reaction about the aggressive celebrations by Indian players
भारत अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत की अंडर-19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम आक्रामक अंदाज में जश्न मनाती हुई दिखाई दी जिस पर काफी विवाद हुआ। इस बीच, भारतीय टीम के जश्न पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है।  
विज्ञापन
Trending Videos

अख्तर को पसंद आया अंदाज 
शोएब अख्तर ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का आक्रामक अंदाज पसंद आया। उन्होंने कहा, भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के लिए मेरा संदेश है कि आक्रमकता जरूर दिखाएं। मुझे यह अच्छा लगा। मगर पाकिस्तान एक कहीं बेहतर टीम थी, पूरे टूर्नामेंट में वह बहुत शानदार रहे। पता नहीं क्यों, वह दबाव नहीं झेल पाए। हमेशा की तरह, भारत को पता है कि अहम मौकों पर दबाव को कैसे संभालना है। भारत को बधाई। उन्होंने कमाल का क्रिकेट खेला। भारत में दम था, भरोसा था और ऐसे खिलाड़ी थे जो मैच खत्म कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों के साथ रिश्ते पर क्या बोले? 
अख्तर ने कहा कि उनके संबंध आज भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों से बहुत अच्छे हैं और वह उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेलना है, बल्कि हमें मूल्यों को भी साथ लेकर चलना है। आज भी मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में अच्छी बातें ही कहता हूं। मुझे अभी भी लगता है कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली हम सब अच्छे दोस्त हैं। हमने कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम 338 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करने में सफल रही। भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग (58 रन) और लक्ष्य रायचंदानी (80 रन) ने अच्छी शुरुआत दी, तो अंत के ओवरों में मनाल चौहान ने 47 और मोहित उल्वा ने 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। मोहित ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed