फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत शतक से चूके, पावर हिटिंग के चलते इस मामले में बन गए नंबर-1

Sat, 06 Oct 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant missess ton but remain on top in hitting most sixes in the year
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन रनों की बारिश की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 84 गेंदों में 8 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाए।  पंत बेशक शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन वह एक मामले में नंबर-1 बने हुए हैं।

rishabh pant missess ton but remain on top in hitting most sixes in the year
ऋषभ पंत

पंत मौजूदा वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पंत ने महज चार टेस्ट में 10 छक्के लगाए हैं। याद हो कि पंत ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था तो अपनी पारी का आगाज ही छक्का जमाकर किया था। इसके बाद उन्होंने जब इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाया तो वो भी छक्का जमाकर लगाया।

rishabh pant missess ton but remain on top in hitting most sixes in the year
रविंद्र जडेजा

पंत के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाने वाले बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन 132 गेंदों में पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल अब तक 7 छक्के जमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant missess ton but remain on top in hitting most sixes in the year
एबी डीविलियर्स

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं, जिन्होंने सात टेस्ट में सात छक्के जमाए हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स संयुक्त रूप से काबिज हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस साल 6-6 छक्के जमाए हैं।

विज्ञापन
rishabh pant missess ton but remain on top in hitting most sixes in the year
ऋषभ पंत

बहरहाल, युवा बल्लेबाज पंत को शतक चूकने का मलाल जरूर हुआ। शतक के इतने करीब पहुंचकर खुद की गलती से आउट होने के बाद पंत को अपने आप पर काफी गुस्सा भी आया। विकेट गंवाते ही पंत ने बल्ले से अपने सिर पर मारा और हेलमेट उतारते के बाद आंखों को कसकर बंद कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed