{"_id":"684544ad5986560a87080b7d","slug":"rinku-singh-priya-saroj-ring-ceremony-bcci-vice-president-rajiv-shukla-attend-rinku-priya-engagement-photos-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, परिवार में खुशी की लहर; चाचा ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, परिवार में खुशी की लहर; चाचा ने कही यह बात
Sun, 08 Jun 2025 01:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रविवार को रिंग सेरेमनी हो गई है। कार्यक्रम की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी हो गई है। रिंकू ने कम समय में काफी नाम कमाया और अब वह नए रिश्ते में बंध गए हैं। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई जिसमें राजीनित जगह और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हैं। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा की सदस्य हैं। इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी।
Rinku-Priya Engagement
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर वायरल कार्यक्रम की तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। रिंकू ने इस दौरान आईवरी रंग का जोधपुरी कुर्ता पायजामा पहना, जबकि प्रिया ने व्हाइट और पिंक रंग का फ्लोरल लहंगा पहना। इस कार्यक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हैं। रिंकू को भारतीय टी20 टीम में खेलने का मौका मिला और वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।
ये भी पढ़ें: Rinku Priya Love Story: कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया की प्रेम कहानी? आज इस शहर में होगी रिंग सेरेमनी

Rinku singh congratulation for wedding or ha bhai india ke liy acha se khelna ♥️♥️♥️♥️
— India matters (@Indiamattars12) June 8, 2025
Best wishes for futute pic.twitter.com/pcJikeTEad
ये भी पढ़ें: Rinku Priya Love Story: कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया की प्रेम कहानी? आज इस शहर में होगी रिंग सेरेमनी
राजीव शुक्ला
- फोटो : ANI
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'इनकी जोड़ी शानदार है। उन दोनों को बहुत बधाई। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में अत्यधिक सफल हैं।' वहीं, प्रिया के चाचा भगवती सरोज ने कहा, आज हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। दोनों परिवारों की सहमति के साथ ये कार्यक्रम हो रहा है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरे समुदाय में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय शादी हो रही है।
#WATCH | Lucknow, UP | On Indian cricketer Rinku Singh's engagement to SP MP Priya Saroj later today, Saroj's uncle (chacha) Bhagwati Saroj says, "Today is a day of great pride and joy... The wedding is taking place with the consent of both families... It is a matter of great… pic.twitter.com/xwwmLNr3UK
— ANI (@ANI) June 8, 2025