फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku Priya Love Story: कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया की प्रेम कहानी? आज इस शहर में होगी रिंग सेरेमनी

Sun, 08 Jun 2025 10:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:26 AM IST
सार

Priya Saroj Rinku Singh Love Story: रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें शामिल होने के लिए 300 से अधिक वीवीआईपी को न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Love Story Cricketer Rinku and MP Priya Engagement Today News in Hindi
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की आज रिंग सेरेमनी होनी है। रिंकू ने कम समय में काफी नाम कमाया और अब वह नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें शामिल होने के लिए 300 से अधिक वीवीआईपी को न्योता भेजा गया है। क्रिकेट और राजनीति जगत की दोनों चर्चित हस्तियों की रिंग सेरेमनी में सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी।
Rinku Singh Priya Saroj Love Story Cricketer Rinku and MP Priya Engagement Today News in Hindi
यश दयाल-रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू ने आईपीएल से बटोरी थी सुर्खियां
रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हैं। रिंकू उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल पर लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई थी। इस पारी से रिंकू को भारतीय क्रिकेट में पहचान मिली और फिर उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा। रिंकू को भारतीय टी20 टीम में खेलने का मौका मिला और वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से जुड़ने जा रहा है। मैदान पर शांत नजर आने वाले रिंकू किस तरह प्रिया सरोज से मिले और कैसे उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ी इसमें सभी की दिलचस्पी होना लाजिमी है। 
Rinku Singh Priya Saroj Love Story Cricketer Rinku and MP Priya Engagement Today News in Hindi
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : एएनआई
रिंकू और प्रिया एक साल से अधिक समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के पिता के जरिये हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे रिंकू और प्रिया की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि प्रिया की रिंकू से मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी जिसके पिता भी एक क्रिकेटर हैं। अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा की सांसद हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Love Story Cricketer Rinku and MP Priya Engagement Today News in Hindi
रिंकू सिंह - फोटो : instagram
18 नवंबर को वाराणसी में होगी रिंकू और प्रिया की शादी
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed