मोहम्मद शमी पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने के बाद ऐसे चोटिल हुए कि बार-बार प्रयास करने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पा रही थी। करीब 16 महीने बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सके और वह भी कुछ इस अंदाज में।
किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी
वेस्टइंडीज दौरे के लिए जब मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था तो आलोचकों ने इस चयन पर सवाल भी उठाए थे कि इस कठिन दौरे के लिए उनका फिटनेस नहीं देखा गया। सभी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे थे। टेस्ट से पहले 2 अभ्यास मैच में उन्होंने कुछ खास गेंदबाजी भी नहीं की थी। लेकिन वह धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे थे।
किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी
एटिंगा टेस्ट में टीम इंडिया की गेंदबाजी विभाग की अगुवाई मोहम्मद शमी ने ही की। पहला विकेट उन्होंने ही दिलवाया और फिर शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट निकालकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिला दी तो कैरेबियंस को बैकफुट पर ही ढकेल दिया। उनकी जोरदार वापसी विराट कोहली की टीम के लिए बड़ी खबर है।
किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी
सवा साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने एंटीगा टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की और पहली पारी में 20 ओवर डाले और 4 सफलता भी हासिल की। इन सफलताओं के साथ उन्होंने एक भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी ही कर ली। शमी ने बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट लेने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी
5 of 8
मोहम्मद शमी
- फोटो : Getty
मोहम्मद शमी से पहले तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सबसे कम टेस्ट मैच खेलते हुए 50 विकेट हासिल किया था। उन्होंने 13 मैचों में यह कारनामा किया और अब शमी ने भी इतने ही टेस्ट मैचों में विकेटों का अपना पहला अर्धशतक लगा दिया। इसके साथ ही वह भारतीय क्रिकेट के दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज हो गए हैं जिन्होंने शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।