{"_id":"5b5ac4f24f1c1b52748b7200","slug":"ravichandran-ashwin-suffers-minor-injury-before-first-test-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के प्रमुख ऑफ स्पिनर एसेक्स के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं आए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान हो गए। मेहमान टीम ने पहली पारी में 395 रन बनाने के बाद अपने सभी तेज गेंदबाजों को आजमाया। स्पिनर्स में सिर्फ रवींद्र जडेजा ने ही कुछ ओवर किए। टीम इंडिया ने गुरुवार को चेम्सफोर्ड में कुल 58 ओवर किए।
2 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
अब खबरें सामने आ रही हैं कि प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हाथ में मामूली चोट आई है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने गुरुवार को बल्लेबाजी व गेंदबाजी से परहेज किया। भारतीय टीम प्रबंधन कोई मौका नहीं लेना चाहता क्योंकि वह पहले ही अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की चोट से परेशान है।
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन से टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसलिए उनका फिट रहना टीम के लिए बेहद जरूरी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन को अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ में हल्की चोट लगी। चोट ज्यादा गंभीर नहीं हो, इसे देखते हुए उन्होंने आराम करना ठीक समझा। टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि फिजियो ने अश्विन की चोट को देखकर इसे मामूली चोट करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravichandran ashwin
- फोटो : File
हालांकि, एसेक्स और टीम इंडिया के बीच अभ्यास मैच में लंच ब्रेक के दौरान अश्विन को गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया। बहरहाल, यह देखना होगा कि क्या तीसरे व अंतिम दिन अश्विन गेंदबाजी करेंगे या फिर वह आराम करने का ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
उमेश यादव
बता दें कि टीम इंडिया की पहली पारी गुरुवार को 395 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में स्टंप्स तक एसेक्स ने 5 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 158 रन पीछे है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 1 अगस्त से शुरू होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।