दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और स्टेन गन नाम से मशहूर डेल स्टेन ने कहा है कि 2019 विश्व कप के बाद वह सीमित ओवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों की श्रेणी में शामिल स्टेन का करियर चोटों से प्रभावित रहा है, जिसके चलते मैदान पर वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे हैं।
'स्टेन गन' की होगी विदाई, दक्षिण अफ्रीका के इस सपने को पूरा करना चाहेंगे डेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 वर्षीय स्टेन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए प्रोटियाज टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, तेज गेंदबाज ने इससे हार नहीं मानी और अगले साल होने वाले विश्व कप पर नजर गढ़ा रखी है। उन्होंने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, मेरी कोशिश अगले साल विश्व कप खेलने पर है। अगर आप बल्लेबाजी लाइन-अप को देखें तो शीर्ष 6 बल्लेबाजों ने मिलकर 1,000 से अधिक मैच खेले हैं। मगर हमारे निचले क्रम पर गौर किया जाए तो मौजूदा टीम के सदस्यों ने 150 मैच भी नहीं खेलें हैं।
स्टेन ने आगे कहा, 'आपको ऐसे में अनुभव की जरूरत होती है। मुझे उम्मीद है कि टीम के लिए तुरुप का इक्का बनूंगा। मैं पूरे समय न भी खेलूं, लेकिन मैं वहां रहना पसंद करूंगा ताकि युवा जोश के साथ अनुभव जुड़ सके। विश्व कप के बाद मुझे दक्षिण अफ्रीका के लिए सफेद गेंद का क्रिकेट खेलने का कोई कारण नजर नहीं आता। इसके बाद अगला विश्व कप 2022-23 में होगा, जब मेरी उम्र 40-41 साल की होगी। मेरे पास उस विश्व कप में जाने का कोई कारण नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने कभी विश्व कप नहीं जीता है और स्टेन यह सपना पूरा जरूर करना चाहेंगे।'
हालांकि, टेस्ट क्रिकेट से स्टेन का दिल नहीं भरा है। सिर्फ 88 टेस्ट में 421 विकेट चटकाने वाले स्टेन जल्द ही शॉन पोलक का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में स्टेन और पोलक संयुक्त रूप से बराबरी पर हैं। दोनों के 421 टेस्ट विकेट हैं। प्रोटियाज गेंदबाज ने कहा, मैं जितना हो सके उतने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहूंगा। मुझे लगता है कि चोट के बाद मेरे ऊपर से हट गए हैं।
वैसे, श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज में डेल स्टेन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। दो टेस्ट में स्टेन कुल दो ही विकेट निकाल सके। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने एक-एक विकेट लिया था। दूसरे टेस्ट में वह श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी घातक साबित नहीं हुए और मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका।