टीम इंडिया ने 71 साल का सूखा खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने इस जीत को 1983 विश्व कप से बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को इस उपलब्धि के लिए सैल्यूट भी किया।
यह पूछने पर कि ऐतिहासिक जीत के बाद क्या महसूस कर रहे हैं तो शास्त्री ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह जीत मेरे लिए कितनी संतुष्टिदायक है। विश्व कप 1983, विश्व चैंपियनशिप 1985... यह जीत उससे भी बड़ी क्योंकि यह खेल के सच्चे प्रारूप में मिली, जो कि टेस्ट क्रिकेट है।'
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : pti
टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के बाद मौजूदा चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने की घोषणा की।
सिडनी में टीम इंडिया ने अपनी पारी 7 विकेट पर 622 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 पर सिमटी जबकि दूसरी पारी में उसने बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए। फिर खराब रोशनी और बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका।
वहीं ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'सबसे पहले कहना चाहता हूं कि इस टीम का हिस्सा बनने पर सबसे ज्यादा गर्व है। हमारी टीम में बदलाव की प्रक्रिया इसी मैदान से शुरू हुई। मैंने कप्तानी संभाली और चार साल के बाद यहां जीत दर्ज की। इस टीम का नेतृत्व करने पर सिर्फ एक ही शब्द कहूंगा- गर्व। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। हमारी टीम के लड़कों ने कप्तान का काम आसान किया।'