{"_id":"6b0bd14392029ffac90c3336","slug":"australia-vs-new-zealand-former-spinner-bradd-hogg-supports-dropping-nathan-lyon-for-test-series-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: हॉग ने किया लियोन को ड्रॉप करने का समर्थन, बोले- नए खिलाड़ी तैयार करने का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: हॉग ने किया लियोन को ड्रॉप करने का समर्थन, बोले- नए खिलाड़ी तैयार करने का समय
Sun, 29 Nov 2026 12:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:46 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज होनी है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में नाथन लियोन को जगह नहीं मिली है। अब इस फैसले का पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
नाथन लियोन
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को टीम से बाहर रखने के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगले एशेज टूर से पहले उनके उत्तराधिकारी को तैयार करना सही निर्णय है। 39 साल के लियोन को 9 दिसंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह 15 साल में पहली बार है, जब लियोन को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सेटअप से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
चयनकर्ताओं के फैसले का किया समर्थन
हॉग ने कहा, मुझे लगता है कि अगर आप इसे एक सिलेक्टर के नजरिए से देखें, तो हां, उनका फॉर्म गिर गया है। आप उस अनुभव को वहीं बनाए रखना चाहेंगे। अगर मैं बॉलिंग अटैक बदलने के बारे में सोच रहा होता, तो शायद स्पिन बॉलर के बजाय तेज गेंदबाज ज्यादा होता, लेकिन आपको नाथन लियोन का रोल समझना होगा। मुझे लगता है कि उनका करियर बेहद शानदार रहा है। आज के दौर में टेस्ट क्रिकेट की पिचें हमारे खेलने के समय की तुलना में कहीं ज्यादा बल्लेबाजों के अनुकूल और सपाट हैं। यही वजह है कि मैं उनकी गेंदबाजी की काफी सराहना करता हूं। खास बात यह है कि वह उन परिस्थितियों में भी प्रभावी गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं, जहां आम तौर पर टीम किसी स्पिनर से ज्यादा मदद की उम्मीद करती है। वह अपना रोल शानदार ढंग से निभाते हैं। वह हमारे अब तक के सबसे अच्छे स्पिनरों में से एक हैं, इसलिए यह निराशाजनक है कि उन्हें ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा।

क्या एशेज में नहीं खेलेंगे लियोन?
ऑस्ट्रेलिया के लिए 123 वनडे, 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉग ने कहा कि अगर लियोन के इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के अगले एशेज कैंपेन में खेलने की उम्मीद नहीं है, तो अब एक युवा स्पिनर को टेस्ट का अनुभव देना बहुत जरूरी है, जो 2027 के पहले हाफ में भारत के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के ठीक बाद होगा।
हॉग ने कहा, अगर उन्हें लगता है कि नाथन लियोन अगली एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, तो किसी नए खिलाड़ी को तैयार करने का यही सही समय है। आखिर एशेज टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है, जहां बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने आते हैं। ऐसे में आप चाहेंगे कि आपके पास मौजूद स्पिनर को पहले से टेस्ट क्रिकेट का पर्याप्त अनुभव हो। कोई भी टीम यह नहीं चाहेगी कि इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोई बिल्कुल नया खिलाड़ी सीधे इतने बड़े मंच पर उतरे। इसलिए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने इस मामले में सही फैसला लिया है।