{"_id":"6b0bbd220df08567ab094f66","slug":"pakistani-man-takes-one-handed-catch-from-moving-motorcycle-wins-rs-10-000-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर एक हाथ से पकड़ा कैच: सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी युवक; मिला 10 हजार रुपये का इनाम; देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
चलती बाइक पर एक हाथ से पकड़ा कैच: सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी युवक; मिला 10 हजार रुपये का इनाम; देखें VIDEO
Sun, 29 Nov 2026 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:20 AM IST
सार
पाकिस्तान में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मैदान के बाहर भी लोगों को हैरान कर दिया। एक युवक ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठे-बैठे कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आयोजकों ने उसे खास इनाम दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी युवक का कैच
- फोटो : twitter
विस्तार
पाकिस्तान के स्वात क्षेत्र में एक युवक ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठकर ऐसा कैच पकड़ा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने बाइक पर पीछे बैठे हुए एक हाथ से हवा में आई गेंद लपक ली। उसके इस हैरतअंगेज कैच से क्रिकेट प्रेमी भी हैरान रह गए। इसके बाद स्वात प्रीमियर लीग के आयोजकों ने उसे 10 हजार पाकिस्तानी रुपये (करीब 3,361 भारतीय रुपये) का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
27 वर्षीय मेहरान खान स्वात के रहने वाले हैं। उनके कैच ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। स्वात प्रीमियर लीग के आयोजकों ने कैच के तुरंत बाद 10 हजार पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा की। इस पुरस्कार राशि का खर्च पाकिस्तान सेना उठा रही है। लीग के चेयरमैन मोहम्मद ओवैस ने रॉयटर्स को बताया कि मेहरान को नकद पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इससे पहले ऐसा कैच कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
I have watched this half a dozen times already. What timing from the deep 'on-the-bike' fielder!!! Truly one-in-a-billion catch!!!! #Cricket https://t.co/QaHdeJxmiA
— Rizwan Rehmat (@dohagames) November 25, 2026
विज्ञापन
Trending Videos
काम से लौटते समय पकड़ा कैच
यह घटना मंगलवार को हुई। मेहरान अपने एक दोस्त के साथ काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिंगोरा में स्वात प्रीमियर लीग का एक मुकाबला खेला जा रहा था। मैच में बल्लेबाज के जोरदार शॉट पर गेंद मैदान से बाहर निकलकर सड़क की ओर चली गई। उस समय मेहरान चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हुए थे। मेहरान खुद भी क्रिकेट के शौकीन हैं। उन्होंने क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे अबरार लाला को पहचान लिया और गेंद को पकड़ने की कोशिश करने का फैसला किया।
उन्होंने कैच लेने से पहले बाइक चला रहे अपने दोस्त को सिर झुकाने के लिए भी कहा। मेहरान ने बताया, 'मैंने मोटरसाइकिल चला रहे अपने दोस्त से कहा कि वह अपना सिर झुका ले। मैं गेंद पकड़ने जा रहा हूं।' हालांकि, मेहरान को खुद भी भरोसा नहीं था कि वह कैच पकड़ पाएंगे। उन्हें लगा था कि गेंद आसपास कहीं गिर जाएगी, लेकिन उन्होंने एक हाथ से उसे लपक लिया।

गेंद अपने साथ ले जाने की खबरों को किया खारिज
इस कैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। क्रिकेट प्रशंसकों ने मेहरान के समय और शानदार प्रतिक्रिया की तारीफ की। मेहरान ने बताया कि उन्हें खुद अंदाजा नहीं था कि वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैच पकड़ने के बाद उन्होंने गेंद आयोजकों को लौटा दी थी। उन्होंने गेंद अपने साथ ले जाने के दावों को खारिज किया। इनाम मिलने पर मेहरान ने खुशी जताई और आयोजकों से हर साल इस टूर्नामेंट का आयोजन जारी रखने की अपील की।