{"_id":"5c32e13dbdec2256c822bce3","slug":"india-win-first-ever-test-series-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"71 साल का सूखा खत्म, टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
71 साल का सूखा खत्म, टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी में खेला गया चौथा व अंतिम टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सिडनी टेस्ट में तीन दिन बारिश और खराब रोशनी की खलल के कारण नतीजा नहीं निकल सका।
2 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वह इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास पलट दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती।
3 of 5
विराट कोहली
भारतीय टीम ने एडिलेड में पहला टेस्ट जीता, फिर पर्थ में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि, विराट ब्रिगेड ने मेलबर्न में जोरदार वापसी की और 137 रन से तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। इसके बाद सिडनी टेस्ट ड्रॉ हुआ और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की भी पहली टीम बनी। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने।
विज्ञापन
5 of 5
team india
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'सबसे पहले कहना चाहता हूं कि इस टीम का हिस्सा बनने पर सबसे ज्यादा गर्व है। हमारी टीम में बदलाव की प्रक्रिया इसी मैदान से शुरू हुई। मैंने कप्तानी संभाली और चार साल के बाद यहां जीत दर्ज की। इस टीम का नेतृत्व करने पर सिर्फ एक ही शब्द कहूंगा- गर्व। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। हमारी टीम के लड़कों ने कप्तान का काम आसान किया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।