Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav Says Being Away from Indian Team Is Painful Remains Hopeful of Comeback

'अंधेरी रात के बाद सुबह होती है': सूर्यकुमार यादव ने नहीं खोई टीम में वापसी की उम्मीद, क्या बोले पूर्व कप्तान?

Sun, 29 Nov 2026 01:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम से बाहर रहने को दर्दनाक बताया है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक लगातार देश के लिए खेलने के बाद अचानक टीम से दूर होना तकलीफ देता है, लेकिन उन्हें वापसी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Says Being Away from Indian Team Is Painful Remains Hopeful of Comeback
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए फिलहाल भारतीय टीम से बाहर रहना आसान नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि पांच साल तक लगातार देश के लिए खेलने के बाद अचानक टीम से बाहर होना काफी तकलीफ देता है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि मुश्किल समय के बाद अच्छे दिन जरूर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं सूर्या
सूर्यकुमार इन दिनों घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम से दूर रहने का दर्द जरूर है, लेकिन खेल ने उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निपटना भी सिखाया है। सूर्यकुमार ने कहा, बेशक, भारतीय टीम से दूर रहना दर्दनाक है। आप पांच साल तक लगातार देश के लिए खेलते हैं और फिर अचानक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता। यह तकलीफ देता है, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है। यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। पिछले दो साल में और आईपीएल के बाद भी मैंने काफी कुछ सीखा है। जैसा कहा जाता है कि हर अंधेरी रात के बाद सुबह होती है। तब तक खेल जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के बारे में अभी नहीं सोच रहे सूर्यकुमार
भारतीय टीम में वापसी को लेकर सूर्यकुमार फिलहाल जल्दबाजी में नहीं हैं। उनका कहना है कि अभी घरेलू क्रिकेट के कई अहम मुकाबले बाकी हैं और उनका पूरा ध्यान मौजूदा टूर्नामेंट जीतने पर है। उन्होंने कहा, आईपीएल अभी काफी दूर है। उससे पहले कई टूर्नामेंट होने हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी और फिर रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण खेला जाएगा। इसलिए आईपीएल के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सुपर लीग पर है। मैं हर मैच जीतने और फिर फाइनल जीतने पर ध्यान दे रहा हूं।
विज्ञापन

अपनी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं मानते सूर्यकुमार
खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किए जाने के बावजूद सूर्यकुमार का मानना है कि उनकी बल्लेबाजी में कोई बड़ी खामी नहीं थी। उनका कहना है कि वह पिछले पांच साल से जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते आ रहे हैं, उसी तरह अब भी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरी बल्लेबाजी में कुछ गलत हुआ। मैं पिछले पांच साल से इसी अंदाज में खेल रहा हूं। मैंने हर जगह बल्लेबाजी का आनंद लिया है, चाहे वह भारतीय टीम हो या मुंबई की टीम। इस समय भी मैं वही कर रहा हूं। इसके लिए काफी बल्लेबाजी अभ्यास की जरूरत होती है। पिछले 8-10 सप्ताह में मैंने यही किया है और उसका असर मैदान पर दिखाई दे रहा है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करते हैं, उतने ही किस्मत वाले बनते हैं। मुझे लगता है कि इस समय मैं भाग्यशाली हूं, क्योंकि मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है। मैदान पर रहकर रन बनाना अच्छा लग रहा है।

सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका यह प्रदर्शन भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदों को मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed