फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपने संन्यास का समय धोनी को खुद तय करना है'

Fri, 14 Feb 2020 05:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Feb 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Shukla said Dhoni has to decide for his retirement time
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन अपने संन्यास के बारे में उन्हें खुद फैसला करना है। शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन अपने संन्यास का समय उन्हें खुद ही तय करना है।

Rajeev Shukla said Dhoni has to decide for his retirement time
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के बारे में बीसीसीआई की तय नीति है कि यह फैसला उसे ही करना है कि वह क्रिकेट से कब संन्यास लेगा। गौरतलब है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं। लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

Rajeev Shukla said Dhoni has to decide for his retirement time
rajeev shukla

दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। धोनी के मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Shukla said Dhoni has to decide for his retirement time
राजीव शुक्ल - फोटो : SELF

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कथित सट्टेबाज संजीव चावला को बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने संतुलित प्रतिक्रिया में कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून अपना काम करेगा। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का कैंलेंडर इस तरह तैयार किया जाना चाहिए जिससे दो स्पर्धाओं के बीच खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed