{"_id":"5e467c3b8ebc3ee6053dfa4e","slug":"nd-vs-nz-hanuma-vihari-no-one-ask-yet-but-if-team-management-want-so-i-am-ready-to-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ या शुभमन गिल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी कर सकता है पहले टेस्ट में ओपनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ या शुभमन गिल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी कर सकता है पहले टेस्ट में ओपनिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hanuma vihari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन भारत के अनुभवहीन सलामी बल्लेबाजों की तकनीकी कमजोरियों की कलई खुल गई। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से टेस्ट में ओपनिंग तीन दावेदार खेल रहे थे। लेकिन तीनों बल्लेबाज (मयंक, पृथ्वी और शुभमन) मिलकर सिर्फ 1 रन ही जोड़ पाए। न्यूजीलैंड के दोयम दर्जे के गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय ओपनिंग की इस हालात के बाद हनुमा विहारी ने कहा है अगर टीम मैनेजमेंट चाहे तो वह ओपनिंग के लिए तैयार हैं।
2 of 5
हनुमा विहारी
- फोटो : social Media
हनुमा ने शुक्रवार को कहा कि टीम प्रबंधन अगर उनसे कहता है तो वह पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं। अभ्यास मैच में छठे नंबर पर उतरे विहारी ने शतक जमाया, लेकिन मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव और शुभमान गिल जल्दी आउट हो गए। तीनों विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाजों की नाकामी के बाद सवाल उठने लगे हैं कि वे नील वेगनेर, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी का सामना कैसे करेंगे।
3 of 5
हनुमा विहारी
विहारी ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मुझे अभी कुछ बताया नहीं गया है। मैने पहले भी कहा है कि टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमा विहारी
साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट के बाद लगातार चार टेस्ट से बाहर रहने का उन्हें बुरा नहीं लगा, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि 'कई बार टीम संयोजन को भी समझना होता है। जब आप अपनी धरती पर खेल रहे हैं और पांच गेंदबाज टीम में है तो एक बल्लेबाज को बाहर रहना ही होगा। मुझे कुछ साबित नहीं करना है लेकिन मैं प्रक्रिया का पालन करता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
हनुमा विहारी
यहां पिच की अतिरिक्त उछाल से हैरान रह गए इस बल्लेबाज ने कहा कि शुरुआत में अतिरिक्त उछाल से हम हैरान हो गए। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मैने कुछ मैच यहां खेले थे लेकिन पिच ऐसी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि एक बार तालमेल बिठाने पर मैं और पुजी (पुजारा) जमकर खेले। हमें पता था कि हमें लंबी पारियां खेलनी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।