फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ मामले में दिया गया रघुराम राजन का उदाहरण, आखिर पेशी में क्या हुआ?

Fri, 27 Sep 2019 05:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravids deposes before Ethics Officer, CoA defends him withRa ghuram Rajan, Panagariya example
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ खुद के खिलाफ हितों के टकराव मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन के समक्ष पेश हुए। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस मसले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का उदाहरण देकर इस मामले को ठंडा करने की कोशिश की।



 

Rahul Dravids deposes before Ethics Officer, CoA defends him withRa ghuram Rajan, Panagariya example
राहुल द्रविड़

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'सीओए प्रमुख ने सुनवाई से पहले एक नोट लिखा है कि उन्हें लगता है कि अगर द्रविड़ ने अवकाश लिया है तो उनका हितों का टकराव नहीं है। उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन का उदाहरण दिया जिन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षक की भूमिका से अवकाश लिया था।'

Rahul Dravids deposes before Ethics Officer, CoA defends him withRa ghuram Rajan, Panagariya example
राहुल द्रविड़

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा अरविंद पनगढ़िया का भी उदाहरण दिया गया। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भी कोलंबिया विश्वविद्यालय से अवकाश लेकर आए थे। इन दोनों ही मामलों में उक्त व्यक्ति बेहद संवेदनशील सरकारी पदों पर थे और अपने पिछले नियोक्ता से कोई वेतन नहीं ले रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravids deposes before Ethics Officer, CoA defends him withRa ghuram Rajan, Panagariya example
राहुल द्रविड़

अधिकारी ने कहा, 'सीओए का मानना है कि अगर द्रविड़ ने घोषित किया है और इंडिया सीमेंट्स से कोई वेतन नहीं ले रहा तो उनका हितों का टकराव नहीं है।' 

विज्ञापन
Rahul Dravids deposes before Ethics Officer, CoA defends him withRa ghuram Rajan, Panagariya example
राहुल द्रविड़ - फोटो : File

ये था पूरा मामला?
मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का क्रिकेट निदेशक पद संभालने से पहले इंडिया सीमेंट्स (आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक) से 'अवकाश' लिया है और अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed