{"_id":"5c0de4e3bdec224163422a45","slug":"prithvi-shaw-started-running-but-make-comeback-on-boxing-day-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, पर्थ टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, पर्थ टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट
Mon, 10 Dec 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Prithvi Shaw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने सोमवार को दौड़ना शुरू किया और दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें फिट होने की उम्मीद है। शॉ को सिडनी में अभ्यास मैच के दौरान कैच लेते समय एड़ी में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।
2 of 5
Prithvi Shaw
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले 19 वर्षीय शॉ के बाएं पैर की एड़ी में गंभीर चोट लगी थी। उनके पैर में पट्टी बांधी गई थी। मगर सोमवार को उन्होंने मैदान में दौड़ने का हल्का अभ्यास किया।
3 of 5
Prithvi Shaw
हालांकि, पर्थ टेस्ट को लेकर अभी तक की अपडेट यह है कि शॉ का खेलना मुश्किल हैं क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पर्थ में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगर पृथ्वी ऐसे ही रिकवरी करते हैं तो मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी वापसी तय है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। पिछले सप्ताह टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था, 'पृथ्वी शॉ युवा हैं और ऐसी उम्मीद है कि वह चोट से जल्द ही उबर जाएंगे। हम पर्थ पहुंचने के बाद ही उनके खेलने के बारे में कोई फैसला ले सकेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
kl rahul murli vijay
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट में पृथ्वी शॉ का केएल राहुल या फिर मुरली विजय के साथ ओपनिंग करना तय था। शॉ की गैरमौजूदगी में राहुल-विजय ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। राहुल ने जहां पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 2 और 44 रन बनाए। वहीं विजय ने 11 और 18 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।