{"_id":"5ac309be4f1c1bd1618b53ef","slug":"mohammed-shami-back-on-the-field-training-with-delhi-daredevils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी के IPL खेलने पर आई बड़ी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से कई समस्याओं से घिरे रहे। शमी पर पत्नी हसीन जहां ने मारपीट और हत्या करने का प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बीसीसीआई ने उनके वार्षिक अनुबंध को होल्ड पर रख दिया। तेज गेंदबाज के आईपीएल में खेलने पर भी संशय के बादल मंडराते रहे।
2 of 5
मोहम्मद शमी
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को बड़ी राहत देते हुए आईपीएल में खेलने की अनुमति दी और उन्हें अनुबंध में भी शामिल कर लिया। मगर शमी का बुरा समय ने साथ नहीं छोड़ा और देहरादून से दिल्ली जाते समय वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी और 10 टांके आए।
3 of 5
मोहम्मद शमी
आखिरकार शमी और उनके फैंस के लिए खुशखबरी यह आई कि तेज गेंदबाज ने मैदान में वापसी कर ली है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ चुके हैं। DD की टीम अपने होमग्राउंड फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने पहले फिटनेस वर्क किया और फिर कैच का अभ्यास किया। शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं, जिन पर इस साल टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पता हो कि दिल्ली उन 8 फ्रैंचाइजी में शामिल टीमों में से एक है, जिसने कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
5 of 5
mohammed shami and hasin jahan
शमी भी पिछले कुछ समय में आई कठिनाइयों से उबरकर दमदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को पता है कि मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने से उनकी छवि सुधरेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।