टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट में 72 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया चौथी पारी में 208 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 136 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद से सवाल उठने लगे हैं कि एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह पांच गेंदबाजों को मौका देने का अर्थ क्या है?
टीम इंडिया की अंतिम एकादश को लेकर कई और भी सवाल उठे। यह भी कहा गया कि इस बल्लेबाज को क्यों शामिल किया गया, उसे क्यों नहीं? एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करने के बजाय पांच गेंदबाजों को मौका क्यों दिया गया? अनुभवी तेज गेंदबाज की जगह युवा गेंदबाज का डेब्यू क्यों कराया गया?
3 of 5
के एल राहुल
- फोटो : File
क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपने-अपने विचार देते रहे, लेकिन चार दिन के भीतर टीम इंडिया को 72 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुष्टि की है कि कर्णाटक के ओपनर केएल राहुल दूसरे टेस्ट में अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे। संभवतः शिखर धवन युवा बल्लेबाज के लिए जगह बनाएंगे।
25 वर्षीय राहुल ने पिछले कुछ समय में टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुरली विजय और शिखर धवन पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे, जिसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन कड़ा फैसला लेते हुए एक ओपनर को बाहर बैठा सकती है। वैसे कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले ही अंतिम फैसला लेंगे।
वहीं अजिंक्य रहाणे को दूसरे टेस्ट में भी बाहर बैठना पड़ सकता है।
रोहित शर्मा को टीम इंडिया बरकरार रख सकती है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ 'हिटमैन' का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। वहीं इशांत शर्मा को पहले टेस्ट में मौका नहीं देने पर काफी बवाल हुआ था, लेकिन उनकी जगह शामिल किए गए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर अपने सिलेक्शन को सार्थक साबित किया।