बल्लेबाज को मैदान में बाधा (ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड) पहुंचाने के लिए आउट करार देना, ऐसा दृश्य क्रिकेट में बहुत कम ही देखने को मिलता है। वन-डे क्रिकेट में ऐसे 6 मौके देखने को मिले जबकि टेस्ट इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाज को मैदान में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिया गया।
बिग बैश लीग में इस बल्लेबाज को ऐसे दिया आउट, होने लगा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब टी20 लीग भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) के 24वें मैच में ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज एलेक्स रॉस को विवादस्पद रूप से आउट दिया गया। रॉस को मैदान में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिया गया। रॉस को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैदान में बाधा पैदा करने के आरोप में आउट दे दिया गया।
The first obstructing the field in BBL history #BBL07 pic.twitter.com/uG1o1AlbWp
होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ ब्रिसबेन हीट 180 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। हीट को 19 गेंदों में 45 रनों की जरूरत थी और एलेक्स रॉस 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 26 रन पर खेल रहे थे। 17वें ओवर में टाईमल मिल्स की आखिरी गेंद पर एलेक्स रॉस ने गेंद को लांगऑन की ओर खेला और दो रन चुराने की कोशिश की। स्क्वॉयर लेग पर तैनात जोफ्रा आर्चर ने तेजी से थ्रो फेंका और गेंद विकेट के बीच दौड़ रहे एलेक्स रॉस के शरीर से टकराते हुए विकेट पर जा लगी। होबार्ट के विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने थर्ड अंपायर से रनआउट की अपील की।
रीप्ले में साफ हुआ कि एलेक्स रॉस क्रीज पर पहुंच चुके थे, लेकिन इसके बाद थर्ड अंपायर ने रॉस को मैदान में बाधा पहुंचाने के आरोप में आउट दे दिया। थर्ड अंपायर साइमन ए लाइटबॉडी के इस फैसले से सभी हैरान रह गए, क्योंकि रॉस विकेट के बीच दौड़ रहे थे और वो जानबूझकर गेंद के बीच में नहीं आए थे, लेकिन फिर भी उन्हें विवादास्पद तरीके से आउट दे दिया गया।
एलेक्स रॉस के रन आउट होने की कीमत ब्रिसबेन हीट को चुकानी पड़ी। उसे आखिर ओवर में 13 रन की जरूरत थी, लेकिन होबार्ट के ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन ने आखिरी ओवर में 9 ही रन दिए और उनकी टीम 3 रनों से मैच जीत गई। इससे पहले होबार्ट के ओपनर डार्सी शॉर्ट ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 63 गेंदों में शतक ठोक दिया और कुल 69 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। डार्सी ने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए। जिसके दम पर उनकी टीम ने 20 ओवर में 179 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।