टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से कप्तान विराट कोहली को बहुत फायदा मिलेगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया का इरादा इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन को सुधारने का होगा, जहां 1986 से टीम ने सिर्फ तीन टेस्ट मैच जीते हैं।
1983 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने कहा कि कोहली विश्व के उन श्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं जो कहीं भी रन बना सकते हैं। देव ने ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में कहा, 'अभ्यास से व्यक्ति परफेक्ट बनता है। एक खिलाड़ी को उन परिस्थितियों में अभ्यास की जरुरत होती है। हमने इन क्रिकेटरों के लिए जो मानसिकता तैयार की है, वो यह है कि ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।'
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
कपिल देव ने आगे कहा, 'यही बात हम एलन बॉर्डर, विव रिचर्ड्स या सुनील गावस्कर के लिए कहते थे। ये बल्लेबाज विश्व के किसी भी कोने में कैसी भी परिस्थिति में रन बनाना जानते थे। विराट कोहली के सामने एक ही सवाल है। उन्हें विश्व की सबसे खतरनाक परिस्थिति वाली जगह पर रन बनाना बाकि है।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
टीम इंडिया ने चार साल पहले इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां कोहली फ्लॉप रहे थे। उन्होंने वहां 13।40 की औसत से रन बनाए थे, जो कि उनके करियर की बल्लेबाजी औसत 66 टेस्ट में 53।40 से काफी कम है। 1986 में टीम इंडिया को इंग्लैंड में सीरीज जिताने वाले देव ने तब नॉर्थहेम्पटनशायर में दो सत्र बिताए थे। देव का मानना है कि 29 वर्षीय कोहली को भी इंग्लिश पिचों पर ऐसा करने से मदद मिलेगी।
बकौल कपिल देव, 'हम सभी ने देखा कि कोहली ने अपनी बल्लेबाजी में कितना सुधार किया है। मेरे ख्याल में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। यह सब उस पर निर्भर करता है कि अगर उन्हें अच्छी शुरुआत मिले तो वह शतक जमा सकते हैं। अगर वह एक या दो सीजन काउंटी क्रिकेट खेले तो उन्हें इंग्लैंड में रन बनाने के लिए मदद मिलेगी।'