{"_id":"5c5d852cbdec22738004f34b","slug":"kane-williamson-says-better-performance-was-always-going-to-be-difficult-to-replicate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार से निराश कीवी कप्तान बोले- हमेशा बेहतर प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से निराश कीवी कप्तान बोले- हमेशा बेहतर प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में सात विकेट से करारी हार झेलने के बाद निराश कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि उनकी टीम बल्ले से बेहतर कर सकती थी। मैच के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वेलिंगटन में खेले गए पहले टी-20 का प्रदर्शन हर बार दोहराना मुश्किल है।
2 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : twitter
मैच के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा, 'यहां बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन अंतिम ओवरों में 20 और रन स्कोर में बेहतर होते। यह निश्चित रूप से 180-200 रन बनाने का विकेट नहीं था, लेकिन भारत ने पहले विकेट के लिए जो भागीदारी की और मैच जीत लिया।'
3 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा, 'ये जरूरी है कि एक टीम के तौर पर हम उन अच्छी चीजों पर गौर करें जो हमने इस मैच में की है और इसे रोज अभ्यास में दोहराएं। ईमानदारी से कहूं तो आज हमारा दिन ही नहीं था। आज हम उतना करीब भी नहीं पहुंचे जितना हमने सोचा था लेकिन दर्शकों से भरे ईडन पार्क जैसा माहौल दुनिया में कहीं नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी और क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
मालूम हो कि वेलिंगटन में खेले गए पहले टी20 में मेजबान टीम भारत पर पूरी तरह से हावी थी। कीवी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 219 का स्कोर बनाया था। जिसके बाद गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 139 पर समेट 80 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि ऑकलैंड में कहानी पूरी तरह से बदल गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।