{"_id":"5c5d9993bdec2273667915e4","slug":"yuvraj-singh-says-ms-dhoni-presence-in-world-cup-important-for-decision-making","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्वकप में धोनी को लेकर युवराज सिंह का बयान, बोले- माही का क्रिकेट ज्ञान शानदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वकप में धोनी को लेकर युवराज सिंह का बयान, बोले- माही का क्रिकेट ज्ञान शानदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhoni-yuvraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुभवी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम के विश्व कप में प्रदर्शन के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी अहम है। युवी के मुताबिक धोनी मौजूदा कप्तान विराट कोहली के लिए 'मार्गदर्शक' हैं और फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। फॉर्म को लेकर धोनी का टीम में स्थान विवाद का विषय बना हुआ है लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित अन्य ने कहा है कि मैच की परिस्थितियों में उनकी परख उन्हें टीम के लिए अहम बनाती है।
2 of 5
yuvraj singh
- फोटो : pti
वर्ष 2011 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज से जब धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'मुझे लगता है कि माही (धोनी) का क्रिकेट ज्ञान शानदार है और विकेटकीपर के तौर पर आप खेल पर निगाह लगाए रखने के लिए बेहतरीन जगह पर होते हो और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शानदार तरीके से यह काम किया है। वह शानदार कप्तान रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों और विराट (कोहली) का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं।'
3 of 5
युवराज सिंह
वर्ष 2007 में विश्व टी-20 के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज ने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि फैसले लेने के मामले में उनकी मौजूदगी काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें उसी तरह से गेंद हिट करते हुए देखना अच्छा है जैसे वह किया करते थे और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yuvraj singh
धोनी को किस स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में आपको धोनी से पूछना चाहिए कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।' युवराज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे और उन्होंने कहा कि वह कप्तान रोहित शर्मा पर से दबाव कम करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
yuvraj singh
उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि अगर मैं मध्यक्रम में योगदान दे सकता हूं तो इससे उससे (रोहित) पर से कुछ दबाव कम हो जाएगा और वह पारी का आगाज करते हुए अपना नैसर्गिक खेल खेल सकते हैं। हम देखेंगे कि संयोजन कैसा रहता है।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।