फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक बल्लेबाजों कामरान अकमल और सलमान बट ने टी20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 24 Nov 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 24 Nov 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
kamran akmal and salman butt breaks world record of highest t20 opening partnership
कामरान अकमल और सलमान बट - फोटो : twitter

पाकिस्तान के बल्लेबाजों कामरान अकमल और सलमान बट ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक टी20 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नेशनल टी20 कप में लाहौर वाइट्स की तरफ से खेलते हुए इस्लामाबाद के खिलाफ रावलपिंडी में बट और अकमल ने 209 रन की अविजित साझेदारी की। 

kamran akmal and salman butt breaks world record of highest t20 opening partnership
कामरान अकमल और सलमान बट - फोटो : twitter

इस तरह इन दोनों ने अगस्त 2007 में केंट के जो डेनली और डेनियल बेल ड्रमंड द्वारा की 207 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। कामरान अकमल और सलमान बट की जोड़ी पहले विकेट के लिए दोहरे शतक की साझेदारी करने वाली विश्व की तीसरी ओपनिंग जोड़ी बनी। पहले यह रिकॉर्ड डेनली और ड्रमंड के नाम दर्ज था, जिन्होंने एसेक्स के खिलाफ नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में चेम्सफोर्ड पर 207 रन की साझेदारी की थी।

kamran akmal and salman butt breaks world record of highest t20 opening partnership
कामरान अकमल - फोटो : twitter

वैसे टी20 क्रिकेट इतिहास में अकमल और बट द्वारा की गई साझेदारी तीसरे सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी ने शीर्ष दो स्थान पर अपना नाम दर्ज करा रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए कोहली-डीविलियर्स ने क्रमशः 229 और 215* रन की साझेदारी की है। कामरान अकमल ने सिर्फ 71 गेंदों में नाबाद 150 रन बनाए। वो टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं। वैसे विश्वस्तर पर आठ बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamran akmal and salman butt breaks world record of highest t20 opening partnership
कामरान अकमल और सलमान बट - फोटो : twitter

35 वर्षीय कामरान अकमल टी20 क्रिकेट इतिहास के तीसरे बल्लेबाज बने, जिन्होंने लगातार पांच पारियों में फिफ्टी प्लस रन बनाए। अब वो ऐसा करने के मामले में वीरेंद्र सहवाग और हैमिलटन मासाकाद्जा के साथ जुड़ गए हैं। अकमल ने पिछली पांच पारियों में क्रमशः 52, 63, 65, 52 और 150* रन की पारी खेली। अकमल ने 150 रन की अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 12 छके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा।

विज्ञापन
kamran akmal and salman butt breaks world record of highest t20 opening partnership
कामरान अकमल और सलमान बट - फोटो : twitter

सलमान बट ने अकमल के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी बनाने में भूमिका निभाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 गेंदों में 55* रन बनाए। लाहौर वाइट्स के 209 रन के जवाब में इस्लामाबाद की टीम सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 109 रन से गंवा बैठी। वैसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टीम इंडिया के रोहित शर्मा और शिखर धवन के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 रन जोड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed