{"_id":"6b0acafcc0c60cad970e844a","slug":"alastair-cook-praises-vaibhav-sooryavanshi-says-he-has-never-seen-such-talent-before-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव के मुरीद हुए एलिस्टेयर कुक: बोले- ऐसा टैलेंट कभी नहीं देखा, तीनों प्रारूपों में बन सकते हैं सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव के मुरीद हुए एलिस्टेयर कुक: बोले- ऐसा टैलेंट कभी नहीं देखा, तीनों प्रारूपों में बन सकते हैं सर्वश्रेष्ठ
Sat, 28 Nov 2026 06:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:07 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी में ऐसा टैलेंट है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। कुक को उम्मीद है कि सूर्यवंशी तीनों फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन सकते हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक किसी खिलाड़ी में इस तरह की बल्लेबाजी का हुनर नहीं देखा। कुक का मानना है कि सूर्यवंशी भविष्य में सिर्फ टी20 इंटरनेशनल ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन सकते हैं। कुक ने कहा कि सूर्यवंशी में जिस निरंतरता के साथ बड़े शॉट खेलने की क्षमता है, वह उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा बल्लेबाज सफेद गेंद के क्रिकेट की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ेंगे। कुक ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी जैसे प्रेरणादायक खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट को जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने किया प्रभावित
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में एलिस्टेयर कुक ने कहा, 'मैंने आज तक किसी को इस तरह शॉट लगाते नहीं देखा है, जैसे सूर्यवंशी लगाते हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता है। गेंद नीचे आने के बावजूद उसे समझकर छक्का लगाने की उनकी क्षमता शानदार है। वह ऐसा लगातार कर सकते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी अविश्वसनीय है, जो दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट माना जाता है।'
उन्होंने आगे कहा कि हर पीढ़ी को एक ऐसे प्रेरणादायक खिलाड़ी की जरूरत होती है, जिसे बच्चे अपना आदर्श मान सकें। अगर सूर्यवंशी तीनों फॉर्मेट में ऐसा करने में सफल रहते हैं तो यह टेस्ट क्रिकेट के लिए भी बड़ी बात होगी। कुक के मुताबिक, सूर्यवंशी के सामने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने की चुनौती होनी चाहिए। हो सकता है कि वह इसमें सफल न हों, लेकिन उन्हें इस फॉर्मेट में भी अपनी प्रतिभा आजमानी चाहिए। टेस्ट क्रिकेट को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है, जो इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हों।

तीनों फॉर्मेट में भारत को बताया नंबर-1 टीम
एलिस्टेयर कुक ने मौजूदा समय में भारत को तीनों फॉर्मेट की सबसे मजबूत टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वह दुनिया के किसी भी हिस्से में जाकर मुकाबला करने की क्षमता रखती है।कुक ने कहा, 'आपको भारत को इस समय सबसे ऊपर रखना होगा। टीम में दुनिया के किसी भी हिस्से में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। लंबे समय से अलग-अलग महाद्वीपों में उसका प्रदर्शन असाधारण रहा है। भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विश्व क्रिकेट में इस समय शीर्ष टीमों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है। कोई एक टीम लगातार दबदबा नहीं बना पा रही है, जो खेल के लिए अच्छी बात है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने को शानदार बताया।

बेन डकेट को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने इंग्लैंड के बेन डकेट को इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट ओपनिंग बल्लेबाज बताया। कुक ने कहा कि ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं, जो अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में ओपनिंग करते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की ओपनिंग जोड़ी की भी तारीफ की। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसी खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट में सफल होना आसान नहीं है, क्योंकि टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनीं चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें
अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी एलिस्टेयर कुक ने अपनी भविष्यवाणी की। उन्होंने भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों के रूप में चुना। कुक का मानना है कि ये चारों टीमें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में अंतिम चार तक पहुंच सकती हैं।

इंग्लैंड को बड़ी टेस्ट जीत की तलाश
कुक ने इंग्लैंड के साथ अपने क्रिकेट करियर और टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने भारत में अपनी आखिरी कप्तानी यात्रा को याद किया, जब इंग्लैंड ने 2012 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ समय में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने भारत में जीत दर्ज कर यह दिखाया है कि यहां भी मुकाबला बदला है। मौजूदा इंग्लिश टीम को प्रतिभाशाली बताते हुए कुक ने हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी और जो रूट के अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में काफी क्षमता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उसे एक बड़ी और यादगार जीत की जरूरत है। इंग्लैंड की नजर भारत में या फिर एशेज सीरीज में ऐसी जीत हासिल करने पर होगी।

शिक्षा और खेल से जुड़े कार्यक्रम के लिए भारत आए हैं कुक
एलिस्टेयर कुक गुरुग्राम स्थित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने भारत आए हैं। वह इस स्कूल के खेल कार्यक्रम से बतौर एंबेसडर जुड़े हैं। उनकी भूमिका स्कूल में बच्चों के लिए खेलों का बेहतर माहौल और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का रास्ता तैयार करने में सलाह देना है। कुक ने बताया कि वह इंग्लैंड के गेडू में चल रहे शैक्षणिक प्रोजेक्ट और दुबई स्थित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देना और उनके लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करना इस परियोजना का अहम हिस्सा है।