{"_id":"6b0b05eccd2cf3c02d09298a","slug":"ravichandran-ashwin-says-poor-decision-making-cost-rishabh-pant-no-4-spot-and-test-captaincy-chance-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने दागे पंत के नजरिए पर सवाल!: बोले- खराब फैसले लेने की आदत ने छीना टेस्ट कप्तानी का मौका; और क्या कहा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने दागे पंत के नजरिए पर सवाल!: बोले- खराब फैसले लेने की आदत ने छीना टेस्ट कप्तानी का मौका; और क्या कहा?
Sat, 28 Nov 2026 10:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:20 PM IST
सार
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत की खराब निर्णय क्षमता को उनके करियर की बड़ी बाधा बताया है। अश्विन के मुताबिक, बेहतर फैसले लेते तो पंत टेस्ट में भारत के नियमित नंबर-4 बल्लेबाज बन सकते थे और उन्हें कप्तानी का मौका भी मिल सकता था।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेल और उनके फैसले लेने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। अश्विन का मानना है कि पंत की खराब निर्णय क्षमता उनके करियर में सबसे बड़ी बाधा बनी है। इसी वजह से वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के नियमित नंबर-4 बल्लेबाज नहीं बन सके और उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी करने का मौका भी नहीं मिला। अश्विन ने यह टिप्पणी न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान पंत के आउट होने के बाद की। मुकाबले के दूसरे दिन पंत ने तेज गेंदबाज जैकब डफी के खिलाफ आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को सही तरीके से कनेक्ट नहीं कर सके। पॉइंट पर खड़े फील्डर ने उनका कैच पकड़ लिया। पंत 39 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
Trending Videos
'पंत दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं'
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ऋषभ पंत में दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल होने की पूरी क्षमता है, लेकिन उनके गलत फैसले इस प्रतिभा के आड़े आ रहे हैं। अश्विन के मुताबिक, अगर पंत अपने खेल में सुधार करते और बेहतर फैसले लेते तो वह भारतीय टेस्ट टीम में नियमित रूप से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते थे। इतना ही नहीं, उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती। अश्विन ने यह भी कहा कि पंत की निर्णय लेने की क्षमता ही एक वजह रही, जिसके चलते वह भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सके।

बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं पंत
अश्विन ने पंत के आउट होने के तरीके पर भी चिंता जताई। उनका मानना है कि पंत अक्सर जोखिम भरे शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा देते हैं। खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश उनके लिए नुकसानदायक साबित होती रही है। अश्विन ने उदाहरण देते हुए बताया कि पंत इससे पहले भी ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ इसी तरह आउट हो चुके हैं।

- ट्रेंट बोल्ट: साउथैम्पटन में 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल।
- कगिसो रबाडा: जोहानिसबर्ग में 2022 में।
- मार्को यानसेन: गुवाहाटी में 2025 में।
- अश्विन के अनुसार, गेंदबाज के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलने और फील्डरों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में गेंद मारने की कोशिश पंत के लिए बार-बार परेशानी खड़ी कर रही है।
'पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को देखकर दुख होता है'
अश्विन ने कहा कि उन्होंने हमेशा पंत को भारत के सबसे प्रतिभाशाली टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना है। उनमें लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर छाए रहने की क्षमता है, लेकिन उन्हें अपने खेल में सही फैसलों को प्राथमिकता देनी होगी। अश्विन ने कहा कि पंत अगर सही तरीके से बल्लेबाजी करें और परिस्थितियों के मुताबिक फैसले लें तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पंत की प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह विकेट गंवाते देखकर दुख होता है।

पंत के आउट होने के बाद भारत की स्थिति खराब
पंत के आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट पर 116 रन बना लिए थे और वह न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे था। अश्विन की इस टिप्पणी ने एक बार फिर पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली और उनके शॉट चयन को लेकर चर्चा तेज कर दी है।