हरियाणा के ऑलराउंडर दीपक पूनिया के खिलाफ भारतीय नेवी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दीपक पर नेवी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लिए बिना हरियाणा रणजी टीम के लिए मैच खेलने का आरोप है। बता दें कि दीपक पूनिया नेवी में ऑफिसर हैं।
नेवी ने मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 अक्टूबर को जारी किए गए वारंट में INS अंगरे के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर एमएमएस शेरगिल ने हरियाणा और मुंबई पुलिस को पूनिया की गिरफ्तारी के लिए अधिकृत किया है। कमोडोर एमएमएस शेरगिल ने मुंबई स्थित नवल प्रोवोस्ट मार्शल, कमोडोर ब्यूरो ऑफ सेलर्स को भी पुनिया की गिरफ्तारी के लिए अधिकृत किया है।
वारंट में कहा गया, 'दीपक पूनिया का ऐसा कृत्य नेवी एक्ट 1957 के तहत अपराध है और आपको उस दीपक पुनिया AG PO (US), 237169-Y को इंडियन नेवी के किसी शिप पर पूछताछ के लिए और आगे कानून के मुताबिक कार्रवाई करने हेतु लाने के लिए कहा जाता है।' 24 वर्षीय दीपक ने 2014 में नेवी ज्वाइन की थी। इससे पहले वो दो सीजन में सौराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। आपको बता दें कि दीपक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।
दीपक पूनिया को यह गिरफ्तारी वारंट इसलिए मिला है क्योंकि पिछले महीने उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से दो मैच खेले थे। द सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड सचिव सत्यव्रत श्योरन ने बीसीसीआई को एक पत्र भेजकर कहा कि दीपक की एनओसी को खत्म किया जाए और उन्हें वापस नेवी में भेजा जाए।
इस संस्था के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों ने 2016-17 के लिए NOC ली थी, लेकिन वे उसी दस्तावेज की बदौलत अब भी खेल रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई का कहना है कि पूनिया ने सौराष्ट्र टीम के लिए NOC ली थी, इसलिए वो उसी दस्तावेज के आधार पर उनको खेलने दे सकते हैं। बीसीसीआई पूनिया के दस्तावेजों से संतुष्ट हैं।