फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: कौन हैं विपराज निगम? जब मैदान पर आए तो दिल्ली के गिर चुके थे छह विकेट, फिर तूफानी पारी खेल पलटी बाजी

Tue, 25 Mar 2025 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

विपराज ने असल मायने में मैच को पलटा। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिल्ली को लक्ष्य के करीब ले गए। रही सही कसर आशुतोष शर्मा ने पूरी कर दी। ऑलराउंडर विपराज का यह डेब्यू आईपीएल मैच था और उसी में वह चमक गए।

विज्ञापन
IPL 2025: Who is Vipraj Nigam? UP all-rounder new star for Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants turned table
विपराज निगम - फोटो : ANI/IPL/BCCI
loader
आईपीएल 2025 का चौथा मैच रोमांच से भरा रहा। एक वक्त असंभव से लग रहे लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 209 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में दिल्ली के दो खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें आशुतोष शर्मा के अलावा विपराज निगम शामिल हैं। आशुतोष ने 31 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वह शुरू में 21 गेंद में 26 रन ही बना सके थे। मैच को सही मायने में पलटने का काम विपराज निगम ने किया। 

IPL 2025: कौन हैं आशुतोष शर्मा जिन्होंने फिर दिखाया अपना दम, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर लखनऊ से छीनी जीत
IPL 2025: Who is Vipraj Nigam? UP all-rounder new star for Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants turned table
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। फिर मैदान पर आशुतोष आए। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 48 रन की साझेदारी निभाई। स्टब्स के आउट होते ही लगा कि दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, क्योंकि आशुतोष तब बड़ी हिट नहीं लगा पा रहे थे। विपराज स्टब्स के 13वें ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे। तब स्कोर 113 रन पर छह विकेट था। ट्रिस्टन स्टब्स 22 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए थे। शुरू की दो गेंदों पर विपराज ने दो रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने बाजी पलट दी। विपराज ने अपने आईपीएल डेब्यू पर 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा। उन्हें दिग्वेश राठी ने सिद्धार्थ के हाथों कैच कराया। हालांकि, जब वह पवेलियन लौटे तो दिल्ली की टीम वापसी कर चुकी थी। उन्होंने मैच में एक विकेट भी लिया। विपराज ने एडेन मार्करम को आउट किया था। आइए जानते हैं विपराज कौन हैं और उनका इतिहास क्या रहा है...

DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया; आशुतोष शर्मा चमके
IPL 2025: Who is Vipraj Nigam? UP all-rounder new star for Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants turned table
विपराज निगम - फोटो : ANI/IPL/BCCI
20 साल की उम्र में विपराज निगम ने सीनियर क्रिकेट में तेजी से प्रगति की और नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। राशिद खान से प्रेरित एक लेग स्पिनर विपराज निगम स्पिन की मददगार सतहों पर घातक टर्न के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लखनऊ फाल्कन्स के साथ यूपीटी 20 लीग में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस लीग में उन्होंने 12 मैचों में 11.15 के स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण 2024-25 सीजन में उन्हें उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। वह लोअर ऑर्डर में बड़े हिट भी लगा सकते हैं। वह लोअर ऑर्डर में बड़ी हिट लगाने का दमखम रखते हैं और यह उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Who is Vipraj Nigam? UP all-rounder new star for Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants turned table
विपराज निगम - फोटो : IPL/BCCI
उनके घरेलू करियर ने तब उड़ान भरी जब उन्होंने सभी प्रारूपों में उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू किया। 2024-25 सीजन में उन्होंने यूपी के लिए तीन प्रथम श्रेणी मैचों, पांच लिस्ट-ए मैचों और सात टी20 मैचों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 103 रन बनाए और नौ विकेट लिए। यूपी की टीम में उनके साथ खेल चुके चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने मैच के बाद विपराज को लेकर कहा, 'विपराज अंडर-19 टीम के दिनों तक बल्लेबाज थे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी शुरू की। उन्हें अपनी बल्लेबाजी की गहरी समझ है। मैंने उन्हें अच्छे स्ट्रोक खेलते हुए देखा है। वह हमेशा निडर रहे हैं और बड़े शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते। वह अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गेंद को अच्छी तरह से टर्न करा रहे हैं।'

KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
IPL 2025: Who is Vipraj Nigam? UP all-rounder new star for Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants turned table
आउट होकर वापस लौटते निराश विपराज निगम, उनके साथ आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूपी प्रीमियर लीग में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और बाद में रणजी ट्रॉफी में खेले, जहां उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी भी की। मैं उनकी हिटिंग क्षमता से थोड़ा हैरान था। मैंने उन्हें पहले इतनी अच्छी बल्लेबाजी करते नहीं देखा था। मुझे विश्वास है कि वह अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed