फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Athiya Shetty and cricketer KL Rahul have become parents to a baby girl not available in DC first IPL match

KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Mon, 24 Mar 2025 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हैं, लेकिन वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। राहुल मैच से ठीक पहले निजी कारणों का हवाला देकर घर लौट गए थे। 

विज्ञापन
Athiya Shetty and cricketer KL Rahul have become parents to a baby girl not available in DC first IPL match
केएल राहुल और आथिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए हैं। पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया है। इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वह मैच से ठीक पहले घर लौट गए थे।
विज्ञापन

निजी कारणों का हवाला देकर लौटे थे घर
राहुल पहली बार दिल्ली टीम में शामिल हुए हैं, लेकिन वह टीम के पहले ही मैच में नहीं खेल पाए। राहुल निजी कारणों का हवाला देकर घर लौट गए थे जिस कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि, मैच के दौरान ही उनके पिता बनने की खबर आई। राहुल ने शनिवार शाम तक टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वह रविवार को टीम छोड़कर घर लौटे थे। पिछले सीजन तक राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। हालांकि, उन्हें दिल्ली की जर्सी में देखने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि वह विशाखापत्तनम में हो रहे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर ने राहुल को लेकर नहीं दी थी जानकारी
लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हालांकि, टॉस के दौरान यह नहीं बताया कि राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि राहुल शुरुआती मैच का हिस्सा नहीं होंगे। राहुल किस कारण अचानक घर लौटे इसका पता तो चल गया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि वह दोबारा दिल्ली टीम के साथ कब जुड़ते हैं। 
विज्ञापन

लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हालांकि, टॉस के दौरान यह नहीं बताया कि राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि राहुल शुरुआती मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बेटी के जन्म की जानकारी राहुल और आथिया दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये दी। दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बेटी का जन्म हुआ।' इस पोस्ट में 24 मार्च 2025 की तारीख भी दी हुई है। यह जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने राहुल और आथिया को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG: दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल पहले मैच के लिए नहीं रहे उपलब्ध, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
 

2023 में हुई थी शादी 
केएल राहुल और आथिया ने नवंबर 2024 में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। राहुल और आथिया चार साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी। आथिया बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं।

नीलामी में दिल्ली ने राहुल को खरीदा था
भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। मार्की खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में नीलामी में उतरे थे। राहुल तीन सीजन तक लखनऊ के लिए खेले और उन्होंने अपनी कप्तानी में दो बार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। लखनऊ ने राहुल के लिए नीलामी में आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया था जिससे उनका दिल्ली में जाने का रास्ता साफ हो गया था।

 

दिल्ली से पहले इन टीमों के लिए खेल चुके हैं राहुल
केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ की थी। इसके बाद वे 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का वह हिस्सा रहे। 2016 में इस बल्लेबाज ने एक बार फिर आरसीबी में वापसी की। 2017 में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। 2018-21 तक वह पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले। इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की कमान संभालने का मौका मिला। 2022 से 2024 तक वह इस टीम का हिस्सा रहे। राहुल ने पिछले संस्करण के 14 मैचों में 520 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 136.13 का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed