फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया; आशुतोष शर्मा चमके

Mon, 24 Mar 2025 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 24 Mar 2025 11:42 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
DC vs LSG IPL Live Score: Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
दिल्ली बनाम लखनऊ - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:22 PM, 24-Mar-2025

दिल्ली ने एक विकेट से जीता मैच

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को पंत के हाथों कैच कराया। 

शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान को दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदो में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए। 

इसके बाद मोर्चा ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि आशुतोष 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वह अंत तक डटे रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 39, मिचेल स्टार्क  ने दो, कुलदीप यादव ने पांच और मोहित शर्मा ने एक* रन बनाया। लखनऊ के लिए शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
10:38 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: दिल्ली का छठा विकेट गिरा

दिल्ली को छठा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें एम सिद्धार्थ ने बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विपराज निगम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:34 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला मोर्चा

ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 34 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली को जीत के लिए 46 गेंदों में 97 रनों की जरूरत है।
10:09 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: डुप्लेसिस आउट हुए

दिल्ली को पांचवां झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आशुतोष शर्मा बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी क्रीज पर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं।
10:04 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: अक्षर पटेल आउट हुए

दिल्ली को चौथा झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।
09:45 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली को तीसरा झटका इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए मनिमारण सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डुप्लेसिस मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका लगा

दिल्ली को दूसरा झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। उन्हें भी शार्दुल ठाकुर ने ही अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
09:38 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पोरेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
09:36 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
09:20 PM, 24-Mar-2025

DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रन का लक्ष्य

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच में लखनऊ की शुरुआत तेज हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन और मार्श ने संभाला। दोनों ने महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन ने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया।

बतौर कप्तान 50वां टी20 मैच खेलने उतरे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बगैर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने चार शाहबाज अहमद ने नौ और डेविड मिलर ने 27* रन बनाए। वहीं, पंत के अलावा शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने कोई रन नहीं बनाया। दिग्वेश राठी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed