फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति का बेरहमी से कत्ल: पत्नी ने पहले खाने में मिलाईं नींद की गोलियां, फिर चाकू से रेता गला; मां ने भी की मदद

Tue, 25 Mar 2025 08:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

कर्नाटक में एक महिला ने अपने पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात की मदद उसकी अपनी ही मां ने की। मामला पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Karnataka Murder: Woman Spikes Husband's Food, Kills Him With Mother's Help In Bengaluru: Cops
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बंगलूरू में 37 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी थी। उसकी सास ने भी वारदात को अंजाम देने में अपनी बेटी मी मदद की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह बंगलूरू में एक रियल एस्टेट व्यवसायी की उसकी पत्नी और सास ने हत्या कर दी। हत्या की वजह शादी के बवजूद दूसरे संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



यह भी पढ़ें- Justice Varma Cash Row: दामन पर दाग, जज के स्टोररूम में लगी आग के बाद कहां तक जाएगी अधजले नोटों की आंच?

पुलिस के मुताबिक, घटना तब सामने आई, जब शनिवार को चिक्काबनवारा के एक सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने एक लावारिस कार देखी। पास जाने पर उसमें एक शव मिला। मृतक की पहचान लोकनाथ सिंह के रूप में हुई है।

Karnataka Murder: Woman Spikes Husband's Food, Kills Him With Mother's Help In Bengaluru: Cops
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया गया
उत्तरी बंगलूरू के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने बताया, 'शनिवार शाम 5.30 बजे हमें 112 पर एक कॉल आया, जिसमें हमें शव के बारे में बताया गया। हमने अपराध के लिए उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।'

Karnataka Murder: Woman Spikes Husband's Food, Kills Him With Mother's Help In Bengaluru: Cops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नींद की गोलियां खिलाईं
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले तो व्यक्ति को नींद की गोलियां खिलाईं, ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उसका गला रेत दिया और फिर भाग गए। पुलिस ने हत्या का कारण पीड़ित के कथित विवाहेतर संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka Murder: Woman Spikes Husband's Food, Kills Him With Mother's Help In Bengaluru: Cops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दो साल से रिलेशनशिप में था लोकनाथ
पुलिस ने बताया कि लोकनाथ महिला के साथ दो साल से रिलेशनशिप में था, उसके बाद दिसंबर में दोनों ने कुनिगल में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। हालांकि, दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण उसके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। शादी की बात से दोनों ही पक्ष अनजान थे। शादी के तुरंत बाद लोकनाथ अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ गया।

विज्ञापन
Karnataka Murder: Woman Spikes Husband's Food, Kills Him With Mother's Help In Bengaluru: Cops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कैसे बनाया हत्या का प्लान?
पुलिस ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही महिला के परिवार को उसकी शादी के बारे में पता चला। इसी वक्त लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके कथित विवाहेतर संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन के बारे में पता चला। लगातार झगड़ों के कारण रिश्ते में खटास आती चली गई। दोनों ने तलाक पर भी विचार किया। स्थिति तब और खराब हो गई, जब लोकनाथ ने कथित तौर पर अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू कर दिया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद उसकी पत्नी और सास ने उसे मारने की योजना बनाई। पुलिस ने कहा कि लोकनाथ धोखाधड़ी के एक मामले में बंगलूरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच की जांच के दायरे में भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed