Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi becomes youngest captain in men's T20 history

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: टी20 के सबसे युवा कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, किसे पीछे छोड़ा? संभाली बिहार की कमान

Sat, 14 Nov 2026 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी ने सौराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी की। इस घरेलू टी20 ट्रॉफी में बिहार की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वैभव पुरुष टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi becomes youngest captain in men's T20 history
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बिहार की टीम की कप्तानी संभालकर पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का गौरव हासिल किया है। शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव ने टॉस के लिए उतरकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

टी20 क्रिकेट के युवा कप्तान? 
इस मामले में वैभव ने कई युवा कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में अब क्रोएशिया के जैक वुकुसिक दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने सात अगस्त 2025 को 17 वर्ष और 311 दिन की उम्र में साइप्रस के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा, इस सूची में तैमूर अली भी शामिल हैं, जिन्होंने 2009 में 17 वर्ष और 358 दिन की उम्र में पाकिस्तान की घरेलू टी20 प्रतियोगिता में क्वेटा बेअर्स की कप्तानी की थी। वुकुसिक और लक्ष बर्कानिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जरिए इस सूची में अपनी जगह बनाई, जबकि नोमान अमजद ने जुलाई 2022 में फ्रांस का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए ने जताया वैभव पर भरोसा 
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें वैभव को कप्तान और सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस घरेलू टूर्नामेंट में यह पहला मौका है जब वैभव सीनियर टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस ऐतिहासिक फैसले पर बात करते हुए बीसीए के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि वैभव ने कम उम्र में ही गजब की प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता दिखाई है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और लीडर के तौर पर और अधिक विकसित होने का अवसर देगी। उन्हें उम्मीद है कि वैभव के नेतृत्व में टीम अनुशासित और प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi becomes youngest captain in men's T20 history
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
कैसा रहा प्रदर्शन?
वैभव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बिहार की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम सौराष्ट्र के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। वैभव भी कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वैभव 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। 

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले भी जमकर गरजा है। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया था। उन्होंने 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम की और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइक और सबसे ज्यादा छक्के (72) लगाने वाले खिलाड़ी बने। मात्र 15 वर्ष की आयु में वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता भी बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed