Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SMAT: Suryakumar Yadav 21-ball 60 powers Mumbai to emphatic win over Hyderabad match report

आलोचकों को सूर्यकुमार यादव का जवाब: 21 गेंदों में ठोके नाबाद 60 रन, मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया

Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी और मुशीर खान के 51 रनों की बदौलत मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य 13.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता।

विज्ञापन
SMAT: Suryakumar Yadav 21-ball 60 powers Mumbai to emphatic win over Hyderabad match report
सूर्यकुमार यादव - फोटो : Suryakumar Yadav Instagram

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य केवल 13.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 285.71 रहा। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

मुशीर खान ने भी खेली तूफानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को अंगकृष रघुवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 51 रन बनाए। हार्दिक तामोरे ने 16 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। मुशीर और सूर्यकुमार के बीच तेज साझेदारी ने मुंबई की जीत लगभग तय कर दी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। मुशीर 12वें ओवर में अजाय देव गौड़ का शिकार बने, लेकिन सूर्यकुमार अंत तक डटे रहे। शिवम दुबे ने पांच गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 13 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई।

हैदराबाद ने बनाए थे 172 रन
इससे पहले टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिरथ रेड्डी ने 24 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। कोडिमेला हिमतेजा ने 16 गेंदों में 25 और कप्तान चामा मिलिंद ने 12 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। प्रणव वर्मा ने भी 14 गेंदों में 18 रन बनाए। मुंबई की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर मैक्सवेल स्वामीनाथन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शिवम दुबे और सैराज पाटिल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर और अथर्व अंकोलेकर को एक-एक सफलता मिली।

गुजरात ने ओडिशा को 21 रन से हराया
ग्रुप डी के एक अन्य मुकाबले में गुजरात ने ओडिशा को 21 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन बनाए। खिलन पटेल ने 84 और उर्विल पटेल ने 62 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में ओडिशा की टीम आठ विकेट पर 229 रन ही बना सकी। ओडिशा की ओर से सुभ्रांशु सेनापति ने 89 और कार्तिक बिस्वाल ने 55 रन बनाए। गुजरात के लिए अर्जन नागवासवाला ने चार विकेट झटके।

विदर्भ ने गोवा को सात विकेट से हराया
एक अन्य मुकाबले में विदर्भ ने गोवा को सात विकेट से हराया। गोवा की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। दीपक गोनकर ने 39 रन की पारी खेली। विदर्भ की ओर से सौरभ दुबे ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ ने 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 150 रन बना लिए। रविकुमार समर्थ ने 53 और अथर्व तायडे ने 52 रन की पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed