इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार से शुरू हुई लीग में अब तक चार टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। इस बार लीग में दिलचस्प यह है कि सत्र में आठ में से चार टीमों की कमान विकेटकीपरों के हाथ में है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर तथा राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर इस बड़े बदलाव का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं और कहते हैं कि युवा खिलाड़ी उनके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं।
दरअसल धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं जबकि पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तान बनाया। रॉयल्स ने संजू सैमसन को कप्तानी सौंपी तो श्रेयस अय्यर की चोट के कारण दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं।
3 of 4
जोस बटलर
- फोटो : Social Media
बटलर ने समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘विकेटकीपर कप्तानों के इस चलन का श्रेय धोनी और छठी इन्द्रिय से लिए गए उनके फैसलों को जाता है। वह शानदार कप्तान रहा है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उसकी सफलता को दोहराना चाहते हैं।’
उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे से कप्तानी करने का अतिरिक्त फायदा मिलता है और उन्हें सैमसन के नेतृत्व में रॉयल्स से इस सत्र में अच्छे प्रदर्शन का विश्वास है।
4 of 4
राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी के साथ कप्तान संजू सैमसन
- फोटो : ट्विटर
बटलर के मुताबिक, ‘विकेटकीपर विकेट के पीछे से पैनी नजर रख सकता है और इससे फैसले लेने में आसानी होती है। हमारे पास इस सत्र में काफी विविधता भरी टीम है जिसमें बेन स्टोक्स और क्रिस मौरिस जैसे हरफनमौला और नया कप्तान है। संजू लंबे समय से रॉयल्स का हिस्सा रहा है और काफी शांतचित्त इंसान है। मुझे यकीन है कि उसकी कप्तानी में हम अपने खेल का लुत्फ उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’