फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: हैदराबाद के इन पांच धुरंधरों ने मिलकर किया दिल्ली फतह, बने जीत के हीरो

Tue, 27 Oct 2020 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 27 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Five heroes of Sunrisers Hyderabad to win over Delhi Capitals in ipl match 47
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : @IPL

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सन राइजर्स हैदराबाद ने कप्तान डेविड वार्नर (66) और ऋद्धिमान साहा (87) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 131 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंकतालिका में छठे क्रम पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बता दें कि इस मुकाबले में बर्थडे ब्वॉय वार्नर ने साहा के साथ मिलकर छह ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 77 रन बनाए। यह आईपीएल 2020 में पावरप्ले में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था। उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक विकेट पर 69 रन बनाए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि हैदराबाद की इस जीत के कौन से पांच खिलाड़ी रहे हीरो?

IPL 2020: Five heroes of Sunrisers Hyderabad to win over Delhi Capitals in ipl match 47
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

डेविड वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था। इस मुकाबले में कप्तान ने ताबड़तोड़ पारी खेली। वार्नर ने 34 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली। बर्थडे ब्वॉय वार्नर ने आज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही वार्नर आईपीएल के 13वें सीजन में पावरप्ले में अर्धशतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 

IPL 2020: Five heroes of Sunrisers Hyderabad to win over Delhi Capitals in ipl match 47
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर @ipl

ऋधिमान साहा
ओपिनंग कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋधिमान साहा ने भी अपने कप्तान का शानदार साथ दिया। जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी में साहा ने ओपनिंग की। साहा ने इस मुकाबले में 45 गेदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन की धुआंधार पारी खेली। पहले विकेट के लिए वार्नर और साहा के बीच 107 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Five heroes of Sunrisers Hyderabad to win over Delhi Capitals in ipl match 47
मनीष पांडेय - फोटो : @IPL

मनीष पांडेय
साहा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडेय ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। 

विज्ञापन
IPL 2020: Five heroes of Sunrisers Hyderabad to win over Delhi Capitals in ipl match 47
राशिद खान - फोटो : instagram/rashid.khan19

राशिद खान
राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। राशिद खान ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए, जो उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस दौरान उन्होंने अजिंक्य रहाणे, शिमरोन  हेटमायर और अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed