Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 1st Test: Watch How India Pacers Dismissed Four New Zealand Batters Before Lunch
NZ 1st Inning
70/4 (28 ov)
Tom Blundell 5(20)*
Henry Nicholls 39 (76)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

IND vs NZ: लंच से पहले कैसे गिरे न्यूजीलैंड के चार विकेट? वीडियो में देखें, बुमराह-कंबोज और आकाश ने बरपाया कहर

Thu, 19 Nov 2026 06:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Nov 2026 06:25 AM IST
सार

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने लंच से पहले न्यूजीलैंड के चार विकेट झटक लिए। बुमराह ने शुरुआत में ही कप्तान को बोल्ड किया, फिर कंबोज और आकाश दीप ने भी अपना कमाल दिखाया। वीडियो में देखें चारों विकेट गिरने का पूरा रोमांच।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test: Watch How India Pacers Dismissed Four New Zealand Batters Before Lunch
अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध इस टेस्ट में खेल रहे - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने लंच तक न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड ने पहले सत्र के अंत तक 23 ओवर में चार विकेट पर 60 रन बनाए। हेनरी निकोल्स 29 और टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वीडियो में देखें, पहले सत्र में कैसे भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले ओवर में बुमराह ने लाथम को किया बोल्ड
भारत को पहली सफलता पारी के पहले ही ओवर में मिल गई। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को बोल्ड कर दिया। लैथम ने गेंद को बाहर जाती हुई समझकर छोड़ दिया, लेकिन गेंद आखिरी समय में अंदर की ओर आई और ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। वह दो गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे ओवर में कंबोज ने कॉनवे को भेजा पवेलियन
अंशुल कंबोज ने चौथे ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे ने आगे बढ़कर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। कॉनवे 13 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। इस तरह न्यूजीलैंड ने चार ओवर से भी कम समय में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।
 
विज्ञापन

आकाश दीप ने रचिन रवींद्र की पारी का किया अंत
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 गेंदों पर 39 रन जोड़े। यह साझेदारी 20वें ओवर की पहली गेंद पर टूटी। आकाश दीप की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर रवींद्र ने ऑफ स्टंप के बाहर कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पंत के हाथों में चली गई। रवींद्र 50 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 51 रन पर गिरा। रचिन को पांच के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला था, जब कंबोज की गेंद उनके बल्ले से लगकर पंत के हाथों में गई थी, लेकिन कंबोज ने अपील नहीं की थी। पंत और गिल ने अपील की, लेकिन कंबोज को अपील करता नहीं देख, दोनों शांत हो गए और रिव्यू नहीं लिया था। बाद में रीप्ले में दिखा कि गेंद ने बल्ले का किनारा छुआ था।
 

बुमराह ने मिचेल को भी नहीं टिकने दिया
आकाश दीप के ओवर के बाद बुमराह ने एक बार फिर अपना प्रभाव दिखाया। 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल आउट हो गए। वह क्रीज से आगे निकलकर खेल रहे थे और बुमराह की अंदर आती गेंद को डिफेंड करने गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैड से उछली और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने कैच लपक लिया। मिचेल आठ गेंदों पर एक रन बना सके। न्यूजीलैंड का चौथा विकेट 52 रन पर गिरा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed