फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ही नहीं इस देश में भी है अमरनाथ जैसा शिवलिंग, खतरनाक रास्तों से गुजर कर लोग करते हैं दर्शन

Tue, 27 Oct 2020 10:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 27 Oct 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
werfen austria largest ice caves in the world where shivling like amarnath
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कई शिव मंदिर और शिव धाम हैं। इनमें 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व सबसे अधिक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 12 ज्योतिर्लिंगों में ज्योति रूप में भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। इसके साथ ही हमारे देश में अमरनाथ तीर्थ स्थल भी काफी लोकप्रिय है, जहां बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह ही एक और शिवलिंग कहीं और भी है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

werfen austria largest ice caves in the world where shivling like amarnath
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। खास बात ये है कि यहां स्थित शिवलिंग की आकृति अमरनाथ गुफा में स्थित शिवलिंग की आकृति से काफी बड़ी है। यह शिवलिंग वरफेन की गुफा में स्थित है।

werfen austria largest ice caves in the world where shivling like amarnath
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस 'शिवलिंग' के करीब आसानी से पहुंचा जा सके। इस 'शिवलिंग' की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। यहां शिवलिंग को देखने का क्रम मई के महीने में शुरू होता है और यह अक्टूबर तक चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
werfen austria largest ice caves in the world where shivling like amarnath
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

वरफेन की गुफा दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा है। इसे साल 1879 में खोजा गया था। यहां शिवलिंग की तरह दिखाई देने वाली कई आकृतियां आपको देखने को मिल जाएंगी।

विज्ञापन
werfen austria largest ice caves in the world where shivling like amarnath
दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा, ऑस्ट्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed