कोलकाता में गुरुवार को हुई नीलामी में मुंबई की तरफ से खेलने वाले उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। यशस्वी जायसवाल को उनके बेस प्राइस से अधिक की रकम में रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें लंबी बोली के बाद दो करोड़ और और 40 लाख रुपये में खरीदा गया। यशस्वी पर हुई धन वर्षा के बाद उनके पिता ने कहा है कि यह सब उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
2 of 7
दुकान पर यशस्वी के पिता को बधाई देते लोग
- फोटो : a
यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि हमारा पूरा परिवार खूश है। हम चहते हैं कि वह अब आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करे और भरतीय टीम में अपनी जगह बनाए। गांव के लोग और रिश्तेदार यशस्वी की इस सफलता पर उनके घरवालों को बधाई दे रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा यशस्वी ने तेजी से अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कम ही समय में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाई है।
3 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने इस साल घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए एक दोहरा शतक सहित तीन शतकों की मदद से पांच मैचों में 500 से अधिक रन बनाए थे। बेट की लगन को देखकर पिता ने भी अपनी आखों में यह सपना पाल लिया है कि यशस्वी एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा। आईपीएल युवाओं के लिए टीम इंडिया में पहुंचने का पहला दरवाजा है। इस आईपीएल ने कई युवाओं को भारतीय टीम की जर्सी पहनाई है।
4 of 7
यशस्वी जयसवाल
- फोटो : social media
उन्होंने इसी साल झारखंड के खिलाफ 149 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक लगाया और सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं वे विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
5 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : social media
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और यशस्वी जायसवाल दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुई थी। उस वक्त अर्जुन और यशस्वी दोनों एक ही कमरे में रहते थे। एक बार अर्जुन ने यशस्वी की मुलाकात अपने पिता से करवाई थी।