फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Alto 800 हुई और स्मार्ट, मिलेगा लग्जरी कारों वाला ये खास फीचर

Fri, 20 Dec 2019 02:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki launched touchscreen infotainment system Maruti Alto 800 VXi plus
Alto VIP number - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक को और शानदार बना दिया है। मारुति की बेस्ट सेलिंग कार ऑल्टो पिछले 14 सालों से लोगों की पसंदीदा है। हाल ही में मारुति ने ऑल्टो की 38 लाख कारें बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अब मारुति ने ऑल्टो को और हाईटेक बनाते हुए कुए नए फीचर लॉन्च किए हैं...


 

Maruti Suzuki launched touchscreen infotainment system Maruti Alto 800 VXi plus
Maruti Alto 800 Infotainment system - फोटो : Social Media

17.8 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक अब स्मार्ट लोगों को भी पसंद आएगी। मारुति ने ऑल्टो में VXi+ वेरियंट में SmartPlay Studio के साथ 17.8 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे। स्मार्टप्ले स्टूडियो लेटेस्ट कनेक्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें टॉप एंड फीचर मिलेंगे।

Maruti Suzuki launched touchscreen infotainment system Maruti Alto 800 VXi plus
2019 Maruti Alto Air Bags

Bharat NCAP के मानक

VXi+ वेरियंट में एरो एज डिजाइन के साथ डुअल टोन इंटीरियर मिलता है और यह फ्यूल एफिशियंट भी है। वहीं इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और पैंसेजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलता है। नई ऑल्टो Bharat NCAP की तरफ से लागू क्रेश और पेडेस्टेरियन सेफ्टी रेगुलेशन का पालन करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki launched touchscreen infotainment system Maruti Alto 800 VXi plus
Maruti Alto 800 Interior - फोटो : Social Media

कीमत 3.80 लाख रुपये

ऑल्टो VXi+ की कीमत 3.80 लाख रुपये है, वहीं इसमें बीएस6 इंजन लगा है, जो 6,000 आरपीएम पर 47.3 बीएचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 69 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। पिछले महीने मारुति ने कुल 1,50,630 यूनिट्स बेचीं थीं, जिनमें 15 हजार यूनिट्स ऑल्टो की थीं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki launched touchscreen infotainment system Maruti Alto 800 VXi plus
मारुति सुजुकी K10 AMT - फोटो : Amar Ujala

अब तक बेचीं 38 लाख ऑल्टो

हाल ही में कंपनी ने बताया कि 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है।  कंपनी को एक करोड़ गाड़ियां बेचने में 29 सालों का समय लगा, वहीं अगली एक करोड़ गाड़ियां आठ सालों में बिक गई। इनमें 38 लाख गाड़ियां ऑल्टो थीं। पिछले 15 साल से मारुति ऑल्टो देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। इनमें ऑल्टो खरीदने वाले तकरीबन 54 फीसदी ग्राहक वे थे, जिन्होंने पहली बार कार खरीदी थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed