{"_id":"5dfc902a8ebc3e87be2cebaf","slug":"ipl-2020-auction-yashasvi-jaiswal-father-says-hard-work-paid-off-hope-he-performs-well-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेंट में भूखे सोए IPL नीलामी में करोड़पति बनने वाले यशस्वी, अब पिता का होगा सपना पूरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेंट में भूखे सोए IPL नीलामी में करोड़पति बनने वाले यशस्वी, अब पिता का होगा सपना पूरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में गुरुवार को हुई नीलामी में मुंबई की तरफ से खेलने वाले उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। यशस्वी जायसवाल को उनके बेस प्राइस से अधिक की रकम में रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें लंबी बोली के बाद दो करोड़ और और 40 लाख रुपये में खरीदा गया। यशस्वी पर हुई धन वर्षा के बाद उनके पिता ने कहा है कि यह सब उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
2 of 7
दुकान पर यशस्वी के पिता को बधाई देते लोग
- फोटो : a
यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि हमारा पूरा परिवार खूश है। हम चहते हैं कि वह अब आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करे और भरतीय टीम में अपनी जगह बनाए। गांव के लोग और रिश्तेदार यशस्वी की इस सफलता पर उनके घरवालों को बधाई दे रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा यशस्वी ने तेजी से अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कम ही समय में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाई है।
3 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने इस साल घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए एक दोहरा शतक सहित तीन शतकों की मदद से पांच मैचों में 500 से अधिक रन बनाए थे। बेट की लगन को देखकर पिता ने भी अपनी आखों में यह सपना पाल लिया है कि यशस्वी एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा। आईपीएल युवाओं के लिए टीम इंडिया में पहुंचने का पहला दरवाजा है। इस आईपीएल ने कई युवाओं को भारतीय टीम की जर्सी पहनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
यशस्वी जयसवाल
- फोटो : social media
उन्होंने इसी साल झारखंड के खिलाफ 149 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक लगाया और सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं वे विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
विज्ञापन
5 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : social media
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और यशस्वी जायसवाल दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुई थी। उस वक्त अर्जुन और यशस्वी दोनों एक ही कमरे में रहते थे। एक बार अर्जुन ने यशस्वी की मुलाकात अपने पिता से करवाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।