{"_id":"5cb76d84bdec22144502388b","slug":"ipl-2019-chennai-super-kings-faces-second-defeat-in-absence-of-ms-dhoni-vs-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के बिना उतरते ही चेन्नई का काम तमाम, लगातार 4 जीत के बाद मिली करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के बिना उतरते ही चेन्नई का काम तमाम, लगातार 4 जीत के बाद मिली करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीठ में खिंचाव के चलते बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेले। इसका खामियाजा उनकी टीम को हार के साथ चुकाना पड़ा। लगातार चार जीत के बाद यह चेन्नई की पहली हार थी तो इस सीजन में खेले गए 9 मैच में दूसरी।
2 of 6
एमएस धोनी
चोटिल धोनी की जगह हैदराबाद के खिलाफ मैच में सुरेश रैना ने कप्तानी की। पिछले नौ वर्षों में यह पहला जबकि IPL इतिहास में कुल चौथा मौका था जब धोनी चेन्नई के लिए नहीं खेले। इससे पहले वह मार्च 2010 में बाहर रहे थे।
3 of 6
चेन्नई बनाम हैदराबाद
- फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली सुरेश रैना की अगुवाई वाली चेन्नई को धोनी की कमी खली। शानदार शुरुआत के बाद इस टीम ने बीच के ओवर्स में लगातार विकेट गंवाए। जिसका खामियाजा स्कोरबोर्ड पर महज 5/132 रन के साथ उठाना पड़ा। जवाब में हैदराबाद ने 6 विकेट के अंतर से आसानी के साथ यह मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी जिन पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेले उनमें से चेन्नई ने दो जीते और एक हारा था। अब हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ यह आंकड़ा चार मैच में दो जीत और दो हार हो गया। धोनी इंडियन टी-20 लीग इतिहास में सर्वाधिक सौ मैच जीतने वाले पहले कप्तान हैं। गौतम गंभीर (71) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वर्ष 2008-2015 तक धोनी चेन्नई का हिस्सा रहे। इस दौरान ही उन्होंने मैच मिस किए। वर्ष 2016 और 2017 में धोनी जब चेन्नई पर दो साल का बैन लगा तो धोनी पुणे की टीम का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले और एक भी मिस नहीं किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।