फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Cricket announce four-day match against India A before the Test series check the schedule

न्यूजीलैंड क्रिकेट का फैसला: टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के साथ चार दिवसीय मैच खेलेगी टीम, जानें कार्यक्रम

Tue, 01 Sep 2026 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

भारतीय सीनियर टीम इस साल तीनों प्रारूप की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि अक्तूबर में न्यूजीलैंड ए और भारत ए के बीच चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
New Zealand Cricket announce four-day match against India A before the Test series check the schedule
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि वह भारत-ए टीम की मेजबानी करेगा। दोनों देशों के बीच होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अक्तूबर में चार दिवसीय तैयारी मैच खेले जाएंगे। भारत अक्तूबर के आखिर से दिसंबर की शुरुआत तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगा, जिसमें पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एनजेडसी ने प्लंकेट शील्ड का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस दौरे में इंडिया ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, घरेलू लाल गेंद सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी देखने को मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ए क्राइस्टचर्च में भारत ए के साथ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगा, जो 24 अक्तूबर से शुरू होंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट की भी घोषणा की, जो 19 नवंबर से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगा। इसके बीच में सुपर स्मैश और फोर्ड ट्रॉफी के लिए ब्रेक भी होगा।
विज्ञापन

तीनों प्रारूप सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा भारत
न्यूजीलैंड ए और भारत ए के बीच तीन बहुदिवसीय मैच सीमित ओवर दौरे के साथ-साथ खेले जाएंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सटीक तारीखें नहीं बताई हैं, लेकिन बोर्ड ने कहा है कि तीन चार-दिवसीय मैच 24 अक्तूबर से शुरू होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में यह ऐसा सबसे बड़ा इंटरनेशनल टूर होगा, जिसमें न्यूजीलैंड भारत की मेजबानी करेगा। सीमित ओवर दौर 22 अक्तूबर को टी20 के साथ शुरू होगा और अगले चार मैच 24, 27, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले 4, 7, 10, 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैच 19 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होंगे। इस दौरे के साथ भारत साल 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलेगा और 2022 के बाद उस देश में उनका पहला सीमित ओवर दौरा होगा।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा:
पहला टी20 मैच: 22 अक्तूबर (क्राइस्टचर्च)
दूसरा टी20 मैच: 24 अक्तूबर (क्राइस्टचर्च)
तीसरा टी20 मैच: 27 अक्तूबर (वेलिंगटन)
चौथा टी20 मैच: 30 अक्तूबर (ऑकलैंड)
पांचवां टी20 मैच: 1 नवंबर (हैमिल्टन)

पहला वनडे मैच: 4 नवंबर (ऑकलैंड)
दूसरा वनडे मैच: 7 नवंबर (वेलिंगटन)
तीसरा वनडे मैच: 10 नवंबर (हैमिल्टन)
चौथा वनडे मैच: 13 नवंबर (माउंट माउंगानुई)
पांचवां वनडे मैच: 15 नवंबर (माउंट माउंगानुई)

पहला टेस्ट मैच: 19-23 नवंबर (वेलिंगटन)
दूसरा टेस्ट मैच: 27 नवंबर-1 दिसंबर (क्राइस्टचर्च)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed