अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी: पहली चार गेंदों पर जड़ी बाउंड्री, फिर यश ठाकुर की गेंद पर गंवा बैठे विकेट
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था और दूसरी पारी में भी वह लय में दिख रहे थे। हालांकि, वैभव अर्धशतक लगाने से चूक गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन को अच्छी शुरुआत दिलाई और लय में नजर आए। वैभव ने 43 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। वैभव भले ही यश ठाकुर का शिकार बने, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने यश ठाकुर को अपने निशाने पर लिया। वैभव ने यश की पहली चार गेंदों पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का और अगली दोनों गेंदों पर चौके जड़े। लेकिन वह तेजी से खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। यश की गेंद पर रजत पाटीदार ने वैभव का शानदार कैच पकड़ा।
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, 🇼
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Yash Thakur battle part 2⃣ 🔥#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। वैभव ने इस दौरान संभलकर खेलना शुरू किया। उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर आर्यन पांडे को छक्का जड़ा। मैच की बात करें तो ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन ने पहली पारी में एक समान 266 रन बनाए। सेंट्रल जोन की दूसरी पारी तीसरे दिन 158 रन पर ऑलआउट हुई जिससे ईस्ट जोन को 159 रनों का लक्ष्य मिला है।
इससे पहले, वैभव ने पहली पारी में भी अपना दम दिखाया था। उन्होंने 81 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। वह पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए थे। ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ शिकंजा कस लिया है और टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है।