{"_id":"6a96c00508c4340dd90f64d8","slug":"india-s-squad-for-afghanistan-t20i-series-announced-by-bcci-shreyas-iyer-captain-know-schedule-and-team-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: वैभव को मिला मौका, बुमराह का नाम सशर्त शामिल; रिंकू की अनदेखी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: वैभव को मिला मौका, बुमराह का नाम सशर्त शामिल; रिंकू की अनदेखी
Tue, 01 Sep 2026 05:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:37 PM IST
सार
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच एशियाई खेलों से पहले यह सीरीज खेली जानी है। श्रेयस अय्यर इस 15 सदस्यीय टीम की कप्तान संभालेंगे। आइए जानते हैं टीम में किस-किस खिलाड़ी को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस टीम में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ANI
दिल्ली में होंगे मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी20 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी टी20 सीरीज पांच दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच हालिया क्रिकेट संबंध भी लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों टीमों ने जून 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इसके अलावा जनवरी 2024 में दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी। सितंबर की आगामी टी20 सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर चुके होंगे।

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
चार खिलाड़ी फिटनेस पर निर्भर
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ जो 15 सदस्यीय टीम घोषित की है उसमें चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका खेलना तय नहीं है। इसका कारण यह है कि इन खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, बुमराह और हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इनका खेलना तय नहीं है। बीसीसीआई ने बताया कि इन चारों खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को मौका नहीं दिया है। रिंकू को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि संजू सैमसन भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं, तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

एशियाई खेलों से पहले अहम है सीरीज
भारतीय टी20 टीम को सितंबर के अंत में एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है। एशियाड के लिए भी भारत ने मजबूत टीम का चयन किया था। ऐसे में एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की यह सीरीज अहम मानी जा रही है। मालूम हो कि एशियाई खेलों में भारत स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगा।

भारतीय टी20 टीम
- फोटो : BCCI
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।