फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan opener Imam-ul-Haq return home from England after Pakistan Cricket board cracks whip

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: सीरीज के बीच से स्वदेश लौटे इमाम उल हक, पीसीबी का सख्त रवैया; क्या बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 01 Sep 2026 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2026 08:51 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच से स्वदेश लौटे पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चोट के विवाद और खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी जांच समिति के सामने पेश होने का आदेश दे सकता है।

विज्ञापन
Pakistan opener Imam-ul-Haq return home from England after Pakistan Cricket board cracks whip
इमाम उल हक - फोटो : PCB

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचे घमासान के बीच सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक मंगलवार को लंदन से स्वदेश लौट आए। इमाम पाकिस्तान के उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया गया है। लीड्स और लॉर्ड्स में मिली हार और टीम के प्रदर्शन पर उठे सवालों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बदलने का बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही दौरे के बीच में मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

जांच समिति के सामने होना पड़ सकता है पेश
पीसीबी और टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इमाम की चोट और मोहम्मद रिजवान के कथित लापरवाह रवैये ने बोर्ड की नाराजगी को और बढ़ाया। एक सूत्र ने कहा, इमाम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें बोर्ड की जांच समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है, जो उनकी पिंडली की चोट की जांच करेगी। इसी चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इमाम ने बनाया चोट का बहाना?
इमाम की चोट को लेकर यह अटकलें भी लगाई गईं कि कहीं उन्होंने चोट का बहाना तो नहीं बनाया था। टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बयान जारी कर कहा था कि इमाम को पिंडली की मांसपेशियों में चोट लगी है। बाद में पता चला कि पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी मांसपेशी में खिंचाव (टियर) आया था। इमाम के लिए मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि टीम के पूर्व फिजियो क्लिफ डीकन ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इमाम की चोट के पैटर्न को संदिग्ध बताया था।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे से जुड़ी पीसीबी की एक जांच समिति की रिपोर्ट भी चर्चा में है। मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक समिति ने इमाम को पैर के अंगूठे की चोट का बहाना बनाने का दोषी पाया था। इन घटनाओं के बाद पीसीबी ने फैसला किया है कि इस महीने के अंत में इंग्लैंड से खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद टीम के प्रदर्शन, इमाम की चोट और ड्रेसिंग रूम से जुड़े अन्य मामलों की जांच कराई जाएगी।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि तीसरे और आखिरी टेस्ट के खत्म होने का इंतजार किए बिना सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुलाने का फैसला बताता है कि पाकिस्तान क्रिकेट में पर्दे के पीछे कुछ गंभीर घटनाक्रम हुआ है। इसी वजह से बोर्ड को बीच दौरे में इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक के भतीजे इमाम ने 2017 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 31 टेस्ट, 75 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed