आईपीएल के सीजन-11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खुशी की खबर है कि उनके टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं।
IPL से पहले गेंदबाजों के दिल में 'सिक्सर किंग' का खौफ, सबूत है ये 12 छक्के
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब को अपना पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले पंजाब की पूरी टीम मोहाली में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरान युवराज सिंह भी मैदान पर खूब पसीना बहाया।
इस प्रैक्टिस मैच में युवराज ने नाबाद 125 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के भी लगाए। काफी दिनों के बाद वह अपने पुराने फॉर्म में नजर आए। किंग्स इलेवन पंजाब और उनके फैंस के लिए ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी है।
दरअसल, प्रैक्टिस के समय जब युवराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी हेजल कीच स्टेडियम में आ पहुंची। उसी समय युवराज ने शानदार छक्का जड़ दिया। युवराज सिहं के इस छक्के का वीडियो खुद हेजल कीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। युवराज की पत्नी हेजल कीच ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, वो जैसे ही मैदान पर पहुंचीं तभी ऐसा हुआ था। इस वीडियो को शेयर करने के लिए उन्होंने युवी के फैन क्लब को शुक्रिया भी कहा।
A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on
बता दें कि युवराज सिंह को इस सीजन में पंजाब ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। युवराज ने अभी तक IPL में 120 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.61 की औसत से 2857 रन बनाए हैं। इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.19 का रहा। इस दौरान उन्होंने 141 छक्कों और 204 चौकों समेत 12 अर्धशतक जड़े हैं।