भारत ने पुणे में खेले गए तीन मैच की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 78 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू समैसन को पांच साल के बाद प्लेइंग 11 में जगह मिली। सैमसन इससे पहले भी लगातार टीम के साथ बने हुए थे, लेकिन उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिल पा रहा था। विराट कोहली ने आज के मैच में ऋषभ पंत की जगह सैमसन को टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के साथ ही सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
2 of 5
संजू सैमसन और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। सैमसन ने अपना एकमात्र टी-20 मैच 19 जुलाई 2015 को जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी-20 मैच खेले और अब जाकर सैमसन को मौका मिला है। इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गए।
3 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
सैमसन हालांकि इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और छह रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर लक्षण सदाकन को छक्का जड़ा। लेकिन धनजंय डि सिल्वा की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनका साढ़े चार साल चला इंतजार सिर्फ दो गेंदों में समाप्त हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम पर था जो 2012 से 2018 के बीच 65 टी-20 मैचों में नहीं खेले थे। उनके बाद दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नंबर आता है। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम पर है जो 2010 से 2018 के बीच 79 टी20 मैचों से बाहर रहे थे। इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट (74) दूसरे स्थान पर हैं।
संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 गेंदों में एक चौके की मदद से 19 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से संजू सैमसन टीम इंडिया में शामिल जरूर हुए, लेकिन मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। संजू ने लगातार घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
5 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया । कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शिवम दूबे की जगह युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी है। एंजेलो मैथ्यूज की टीम में वापसी हुई । अब टीम इंडिया 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज का आगाज करेगी।