{"_id":"5e198d9a8ebc3e87e021b2d8","slug":"shardul-thakur-says-contributing-with-bat-is-crucial-for-team-after-pune-t20i-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शार्दुल ठाकुर ने आठ गेंदों में ठोके ताबड़तोड़ 22 रन, फिर खोला विस्फोटक बल्लेबाजी का राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शार्दुल ठाकुर ने आठ गेंदों में ठोके ताबड़तोड़ 22 रन, फिर खोला विस्फोटक बल्लेबाजी का राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुणे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत तो बेहद शानदार रही। टीम इंडिया को तेज शुरुआत मिली। केएल राहुल ने 36 गेंदों में 54 रन ठोके तो चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन ने 36 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि मध्यक्रम लड़खड़ा गया, लेकिन पारी के अंत में मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
2 of 4
छक्का उड़ाते शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पेसर शार्दुल ठाकुर लगातार अपने बल्ले से सभी को प्रभावित करते आ रहे हैं। पुणे में शुक्रवार रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब उन्होंने आठ गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन ठोक दिए, इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। 17.4 ओवर्स में टीम इंडिया 164 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन शार्दुल और मनीष ने मिलकर अगली 14 गेंदों में 37 रन पीट दिए। अकेले आखिरी ओवर में ही 19 रन आए।
3 of 4
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि शार्दुल ने गेंद से भी कमाल दिखाया। तीन ओवर में 19 रन देते हुए दो विकेट निकालने वाले शार्दुल ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और दसुन शनाका को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस ऑलराउंड खेल के बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया। अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए शार्दुल कहते हैं कि, 'मैं खुद को बल्लेबाजी के लिए तैयार कर रहा हूं। जब मैं क्रीज पर आता हूं तो मुझ पर दबाव नहीं बनाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
लसिथ मलिंगा और लाहिरू कुमारा जैसे गेंदबाजों को छक्का मारने वाले शार्दुल की माने तो उनके पास बल्ले की क्षमता है और वह अच्छा अभ्यास भी कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, 'अगर मैं आठवें नंबर पर योगदान दे सकता हूं, तो यह टीम के लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है। गेंदबाजी में मैं आउटस्विंग कर सकता हूं, इसलिए ध्यान गेंद को जल्दी स्विंग कराने पर है।' मैच के बाद विराट कोहली ने भी मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर के खेल की तारीफ की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।