फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YEAR ENDER 2017: टीम इंडिया की वो 5 सबसे बुरी हार, जो हमेशा रहेगी याद

Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
 indian cricket team bad performances in 2017
team india - फोटो : File
साल 2017 में क्रिकेट मैदान में टीम इंडिया का दबदबा रहा। इस पूरे कलेंडर ईयर में टीम इंडिया ने 37 मैच जीते। अगर हम यूं कहें कि यह साल टीम इंडिया के लिए अबतक के क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन साल रहा तो इसमें चौकने की जरुरत नहीं है। अगर टीम इंडिया इस साल दो और मैच जीतने में कामयाब रहती तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन जाता। इस वक्त सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2003 में 38 मैच जीते थे। 


इन सब के बीच इस साल कई ऐसे मौके भी आए जब टीम इंडिया की खूब फजीहत हुई। ये ठीक ऐसा ही रहे जैसे चांद पर दाग हैं। आइए जानते हुए उन पांच हारों के बारे में जिन्हें टीम इंडिया 2018 में भूलाकर कभी दोहराना नहीं चाहेगी...
 indian cricket team bad performances in 2017
team india - फोटो : File
पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारकर तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल- 18 जून को ओवल में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार को कोई भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी भूलाए नहीं भूला पाएगा। इस टूर्नामेंट में सबसे कमजोर टीम पाकिस्तान सबसे मजबूत टीम इंडिया को हरा देगी, किसी को यकीन नहीं था और पाकिस्तान ने इस मैच में भारतीय टीम को 180 रन के अंतर से हरा दिया था। 
 
 indian cricket team bad performances in 2017
sri lanka cricket team - फोटो : File
112 रन पर ढेर हुई धर्मशाला वन-डे में टीम इंडिया- टीम इंडिया लंबे समय के बाद अपने रेगुलर कप्तान विराट कोहली के बिना पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में धर्मशाला में उतरी। श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज इतने सस्ते में निपट जाएंगे किसी को यकीन नहीं था।

टीम इंडिया ने इस मैच में 38.2 ओवर में 112 रन ही बना सकी। वो तो शुक्र है कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने किसी तरह अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर सम्मानजनक तक पहुंचाया। टीम इंडिया को इस मैच में श्रीलंका ने 7 विकेट से मात दी थी।  

यह मैच इस लिहाज से भी याद रखा जाएगा क्योंकि टीम इंडिया को अपने घरेलू मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए यह सबसे कम स्कोर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 indian cricket team bad performances in 2017
virat kohli - फोटो : File
पुणे टेस्ट में पहली बार कोहली शून्य पर आउट हुए और टीम इंडिया 333 रन से हारी- इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 333 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में पहली बार कप्तान कोहली टेस्ट में शून्य पर आउट हुए।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 260 रन बनाती है, जबकि टीम इंडिया महज 105 रन ही ढेर हो जाती है। इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया का वही हाल होता है, जो पहली इनिंग में होता है। दूसरी पारी टीम सिर्फ 107 रन बनाकर आउट हो जाती है।  
विज्ञापन
 indian cricket team bad performances in 2017
guwahati t20 - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली टी20 में सबसे बड़ी हार- 10 अक्टूबर को कंगारू टीम ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए कड़वे सपने संजोए। गोवाहटी में खेले गए इस टी20 में टीम इंडिया ने पहली पारी में 118 रन बनाए। इसके जवाब में उतरे ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने इस टारगेट को 27 गेंद पहले हासिल कर गए। इसके अलावा टीम इंडिया के गेंदबाज बस दो ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर पाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed